फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   local election poll, team reaced for poll ij jind

प्रशासन ने तैयारियों में, उम्मीदवारों ने प्रचार में झोंकी ताकत

Sun, 22 May 2016 12:25 AM IST
jind
jind Updated Sun, 22 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
local election poll, team reaced for poll ij jind
जिला में निकाय चुनाव रविवार को होना है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लोग अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। - फोटो : bureau
 जिला में निकाय चुनाव रविवार को होना है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लोग अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। चुनाव की तैयारियों में जहां प्रशासन ने शनिवार को पूरी ताकत झोंकी, वहीं उम्मीदवारों ने भी देर रात तक मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। मतदान से पहले सभी पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। जिले में जींद व नरवाना दो नगर परिषद तथा सफीदों व उचाना नगर पालिका के लिए चुनाव होना है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। डीईओ कार्यालय के पास स्थिति सरकारी स्कूल में शनिवार को मतदान पार्टियों को ईवीएम और बाकी किट दी गई। इस मौके पर एसडीएम योगेश कुमार तथा तहसीलदार रामफल कटारिया मौजूद रहे। वहीं डीसी विनय सिंह ने शनिवार को स्थानीय डीआरडीए के सभागार में उम्मीदवारों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को हर हाल में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया जाएगा। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की कि अगर उन्हें किसी वार्ड में मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन देकर अपने पक्ष में वोट करने की बात सामने आती है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित नगरपालिका एवं नगर परिषद के रिटर्निंग अधिकारी को दें।
विज्ञापन


 नहीं डलेंगे फर्जी वोट : डीसी
मीटिंग के दौरान डीसी ने उम्मीदवारों को आश्वस्त किया कि किसी भी सूरत में एक भी फर्जी वोट नहीं डालने दिया जाएगा। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फर्जी मतदान पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए वे अपनी ड्यूटी को गंभीरता से निभाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


पांच वार्डों पर सबकी निगाहें
जींद में नगर परिषद के 31 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड नंबर 9 में सर्वसम्मति हो चुकी है। शेष बचे 30 में से पांच वार्ड प्रतिष्ठा के वार्ड हैं। इन पर सभी की नजर लगी हुई हैं। इनमें नगर परिषद की पूर्व चेयर पर्सन मुकेश देवी के वार्ड छह व 26 हैं। हालांकि इस बार मुकेश देवी के पति धर्मेंद्र चुनावी मैदान में नहीं हैं, लेकिन वे दो वार्डोँ से ताल ठोंक रही हैं। इसके अलावा पूर्व चेयर पर्सन सुदेश देवी वार्ड 24 से चुनावी मैदान में हैं। वहीं वार्ड नंबर सात से भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी की पत्नी पूनम सैनी ताल ठोंक रही हैं। इसी वार्ड पर अधिक लोगों की रुचि है। वहीं वार्ड नंबर 15 में दो बार चेयरमैन रहे विनोद आशरी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है चुनावी तस्वीर
जींद नगरपरिषर
वार्ड        31
मतदाता    101622
पुरुष        53602
महिला    48020
उम्मीदवार    170

नरवाना नगर परिषद
वार्ड        23
मतदाता    40498
पुरुष        21498
महिला    18932
उम्मीदवार    89

सफीदों नगरपालिका
वार्ड        17
मतदाता    20859
पुरुष        11045
महिला    9814
उम्मीदवार     57

उचाना नगरपालिका
वार्ड       13
मतदाता    11466
पुरुष        6056
महिला    5400
उम्मीदवार    34

नरवाना में कई दिग्गजों की साख दाव पर
नप के लिए 22 वार्डों के लिए 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड नंबर चार में सुनीता चोपड़ा निर्विरोध चुनी जा चुकी है। लगभग सभी वार्डों में काफी खींचातान बनी हुई है, लेकिन वार्ड 16 और 18 में काफी जबरदस्त टक्कर है। वार्ड में कहने को तो तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन नगर परिषद के दो पूर्व प्रधानों में सीधी मुकाबला है। दोनों की साख जीत पर टिकी है। वार्ड 16 कैलाश सिंगला का वार्ड है, लेकिन नप के पूर्व प्रधान भारत भूषण गर्ग ने उन्हें उसके घर में आकर चुनौती है। दोनों की साख हार जीत पर निर्भर करेगी। इधर वार्ड 18 में भारत भूषण गर्ग और देशराज माटा की पत्नियों के बीच सीधी और जबरदस्त टक्कर बनी हुई है। दोनों वार्डों में कौन जीतेगा कोई नहीं कह सकता। इन्हीं दो वार्डों में हार जीत को लेकर सबसे ज्यादा करोड़ों का सट्टा लगा हुआ है। हार जीत कुछ ही वोटों की होने की संभावना है। वार्ड 11 में सुरेश कुमार पप्पू स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने अपनी पत्नी अंजली गुप्ता को वार्ड दस में उतारा है। इनके अलावा वार्ड नौ से राजू दोबारा से मैदान में है। हार जीत किसकी कितनी होगी सायं को साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed