दातासिंह वाला बॉर्डर से लाइव: खनौरी सीमा पर एक युवा किसान की मौत, हरियाणा पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर किया इनकार
हरियाणा-पंजाब के दातासिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव हुआ है। बॉर्डर पर किसान ट्रैक्टरों के अलावा जेसीबी व पोकलेन मशीनें लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, खटकड़ टोल प्लाजा को भी वाहनों के लिए फ्री किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में दातासिंह वाला बॉर्डर पर एक बजे पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया। यहां पंजाब की तरफ से किसान बॉर्डर की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। इस घमासान में दातासिंह वाला बॉर्डर पर एक किसानों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि यह एक मात्र अफवाह है। इस दौरान काफी किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनको हरियाणा की तरफ ले आई है। काफी देर तक किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार आज #किसानआंदोलन में किसी भी किसान की मृत्यु नहीं हुई है। यह मात्र एक अफवाह है। दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों तथा एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है जो उपचाराधीन है। @ssk303 @DGPPunjabPolice @cmohry @anilvijminister
— Haryana Police (@police_haryana) February 21, 2024विज्ञापन
जींद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी किसान की मौत नहीं हुई है। एक किसान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। किसानों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डालकर पुलिस पर हमला किया है। इसके अलावा काफी किसानों ने तलवार व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। अब तक लगभग 10 पुलिस गंभीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने फिलहाल किसी मृतक की पुष्टि नहीं की है।
युवक शुभकरमन बठिंडा में रामपुरा इलाके के बल्लो गांव का रहने वाला था। शुभकरमन का शव पटियाला के राजेंद्रा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल लाई गई है।
हरियाणा-पंजाब के दातासिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर जमा किसानों ने एक बजे तक टकराव को टाल दिया था। एक बजे के आसपास किसान बॉर्डर की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने आसू गैस गोले दाग दिए। इसमें एक दर्जन के आसपास किसान घायल हो गए। खनौरी बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। किसान भी ट्रैक्टरों के अलावा जेसीबी व पोकलेन मशीनें लेकर पहुंच रहे हैं।
किसान किसी भी सूरत में पीछे हटने काे तैयार नहीं हैं। दूसरी तरफ जींद-पटियाला हाईवे पर किसानों ने उचाना में भी पक्का मोर्चा शुरू कर दिया है। पंजाब के किसानों को हर मदद का ऐलान किया गया है। खटकड़ टोल प्लाजा को भी वाहनों के लिए फ्री किया जा चुका है।
अंबाला में पुलिस और किसान आमने-सामने
अंबाला पुलिस की तरफ से किसानों को रोकने के लिए पूरी तैयारियां हैं। तीन ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। शंभू सीमा पर दोनों तरफ के बैरिकेडिंग पर पोकलेन मशीनें तैनात हैं। वहीं, पुलिस फोर्स के पास अत्याधुनिक आंसू गैस के गोले दागने वाले हथियार हैं, जिनकी मारक क्षमता काफी पीछे तक है। किसानों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है।
भिवानी में बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
वहीं इस दौरान पुलिस ने किसान संगठनों को बीजेपी कार्यालय की तरफ आगे नहीं बढ़ने दिया। वहीं किसान संगठनों ने भी चेतावनी दी कि अगर किसानों के प्रति सरकार का इसी तरह रवैया रहा तो वे आंदोलन में कूद पड़ेंगे और सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर देंगे।
सोनीपत में किसान आंदोलन-2 को लेकर सुरक्षा बढ़ाई
सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने किसान आंदोलन-2 को लेकर सुरक्षा और बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने सिंघु क्षेत्र में दो लेयर सुरक्षा और बढ़ाई है। पत्थर के बैरिकेड पर चार अलग- अलग कंटीले तार लगाए गए हैं। बैरिकेड को कंक्रीट की तीन फीट की दीवार बनाकर पक्का कर दिया गया है। किसानों आंदोलन-2 के चलते पुलिस फोर्स और अद्र्धसैनिक बलों ने टेंट लगा दिए हैं।