Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No speed breakers or warning signs outside educational institutions

Jind News: शिक्षण संस्थानों के बाहर न स्पीड ब्रेकर, न चेतावनी संकेतक, गड्ढे और बिना निशान वाले ब्रेकर बढ़ा रहे जोखिम

Wed, 25 Nov 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
No speed breakers or warning signs outside educational institutions
25जेएनडी36: शहर के सफीदों रोड पर बने चौक पर कहीं न तो ब्रेकर है और न ही सांकेतिक बोर्ड। संवाद
जींद। सड़क हादसों के लिए अक्सर वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार माना जाता है लेकिन शहर की बदहाल सड़कें और सुरक्षा इंतजामों की कमी भी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर सड़क पर बने गड्ढे, बिना संकेतक वाले स्पीड ब्रेकर और यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति स्कूलों और कॉलेजों के आसपास है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

शहर के डीएवी स्कूल के बाहर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। यही स्थिति शहर के तीनों कॉलेजों और कई अन्य बड़े निजी स्कूलों के सामने भी बनी हुई है। सुबह स्कूल लगने और छुट्टी के समय विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की भीड़ रहती है। इसी दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी जारी रहती है। ऐसे में बच्चों के सुरक्षित सड़क पार करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होना दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के मुख्य द्वारों के आसपास निर्धारित मानकों के अनुसार स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी बोर्ड और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होनी चाहिए। स्कूल-कॉलेजों के बाहर सुरक्षा व्यवस्थाओं का सर्वे करवाकर कमियों को दूर करने की जरूरत है।
गड्ढों से बचने के प्रयास में बिगड़ता है संतुलन
शहर की सड़कों पर बने गड्ढे दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से जोखिम पैदा कर रहे हैं। कई बार चालक अचानक गड्ढे से बचने के लिए वाहन मोड़ते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों से टक्कर होने की आशंका रहती है। वहीं, कुछ स्थानों पर स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टियां और चेतावनी संकेतक नहीं हैं। रात के समय ऐसे ब्रेकर अचानक सामने आने से वाहन चालक संतुलन खो सकते हैं।
अस्पतालों और बाजारों के आसपास भी सुरक्षा इंतजाम जरूरी
सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सुनील वशिष्ठ ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों के अलावा नागरिक अस्पताल, प्रमुख बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों के प्रवेश मार्गों और व्यस्त चौराहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था की जांच होनी चाहिए। जहां पैदल यात्रियों और बच्चों की आवाजाही अधिक है, वहां वाहनों की गति नियंत्रित करने के इंतजाम किए जाएं। सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी, स्पष्ट संकेतक और जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था भी जरूरी है।
सर्दियों में सड़क सुरक्षा के इंतजाम होंगे बेहतर : एक्सईएन
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आरके नैन ने कहा कि प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है। हर महीने संबंधित विभागों से इस संबंध में जवाब लिया जाता है। सर्दियों के मौसम को देखते हुए सड़क सुरक्षा के इंतजामों में सुधार करवाया जाएगा।

फोटो कैप्शन
25जेएनडी36: शहर के सफीदों रोड पर बने चौक पर कहीं न तो ब्रेकर है और न ही सांकेतिक बोर्ड। संवाद
25जेएनडी37: शहर के डीएवी स्कूल के सामने सड़क पर नहीं बना ब्रेकर। संवाद

25जेएनडी36: शहर के सफीदों रोड पर बने चौक पर कहीं न तो ब्रेकर है और न ही सांकेतिक बोर्ड। संवाद

25जेएनडी36: शहर के सफीदों रोड पर बने चौक पर कहीं न तो ब्रेकर है और न ही सांकेतिक बोर्ड। संवाद

25जेएनडी36: शहर के सफीदों रोड पर बने चौक पर कहीं न तो ब्रेकर है और न ही सांकेतिक बोर्ड। संवाद

25जेएनडी36: शहर के सफीदों रोड पर बने चौक पर कहीं न तो ब्रेकर है और न ही सांकेतिक बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed