फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Litani Road increased from 18 feet to 23 feet with Rs 1237 lakh

Jind News: 1237 लाख से 18 फीट से 23 फीट का हुआ लितानी रोड

Wed, 01 Jan 2025 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Litani Road increased from 18 feet to 23 feet with Rs 1237 lakh
31जेएनडी21: उचाना का लितानी रोड। संवाद
उचाना। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उचाना के लितानी रोड को 18 फीट से 23 फीट करने पर 1237 लाख रुपये के करीब की राशि खर्च की है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से वाहन चालकों, ग्रामीणों की मांग पूरी हुई है। काफी लंबे समय से वाहनों की संख्या इस रोड पर बढ़ने से चौड़ाई बढ़ाने की मांग वाहन चालक करते आ रहे थे। 17 किलोमीटर के करीब उचाना कलां से लितानी गांव की सीमा तक सड़का निर्माण किया गया है। 18 महीने के आस-पास का समय सड़क के काम को लेकर था। लगभग 10 महीने में इसका काम पूरा हो चुका है। उचाना खुर्द गांव में पेवर ब्लॉक लगाए गए है तो काकड़ोद गांव में पेवर ब्लॉक लगाने के साथ-साथ गंदे पानी की निकासी को लेकर नाला भी सड़क किनारे बनाया गया है। हर गांव में साइन बोर्ड लगाए गए है। ग्रामीण राजेंद्र, राममेहर, सुखबीर, सुनील ने कहा कि लितानी रोड से वाहन चालक हिसार, बरवाला आते-जाते है। यहां सड़क की चौड़ाई कम होने से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। कई जगहों से सड़क टूटने लगी थी। सड़क का काम पूरा होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। सड़क पर तेजी से काम किया गया। जल्द सड़क का पूरा होने से आवागमन में सुविधा होने लगी है। पहले वाहन की क्राॅसिंग के दौरान हादसा का डर रहता था। अब चौडाई बढ़ने से वाहनों की क्राॅसिंग के दौरान डर वाहन चालक को नहीं रहता है। इस रास्ते से आसपास गांवों के वाहन चालक भी आते-जाते है।
विज्ञापन


उचाना में बिछेगा सड़कों का जाल

गांव को गांव से जोड़ने के लिए सड़कों का भाजपा सरकार की सोच का हिस्सा है। उचाना के लितानी रोड की चौड़ाई बढ़ने का काम पूरा हो चुका है। 1237 लाख रुपये के आस-पास की राशि खर्च हुई है। उचाना में सड़कों का जाल आने वाले दिनों में बिछेगा। गांव को गांव से जोड़ने वाला कोई रास्ता कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां सड़क की चौड़ाई बढाई जाएगी ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। सबका साथ सबका विकास सोच के तहत सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन


देवेंद्र अत्री, विधायक उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed