फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   lions club

जींद: बोर्ड परीक्षाओं की टॉपर छात्राओं को सम्मानित करेगा लायंस क्लब

Fri, 10 Feb 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
lions club
उचाना। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड की परीक्षाओं में पहले तीन स्थानों पर आने वाली छात्राओं को लायंस क्लब उचाना नकद पुरस्कार राशि, प्रशंसा देकर सम्मानित करेगा। क्लब का उद्देश्य छात्राओं को सम्मानित कर एक-दूसरे के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है। ताकि हर साल बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं में छात्राएं टॉप तीन स्थान पर आने के लिए कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन

लायंस क्लब की मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा लिया गया। जोन चेयरमैन वीरेंद्र प्रधान, लायंस क्लब प्रधान उचाना रामदत्त शर्मा ने कहा कि 3100, 2100, 1100 रुपये का नकद पुरस्कार हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप तीन स्थान पर स्कूल में आने वाली छात्राओं को दिया जाएगा। पुरस्कार का नाम लायंस क्लब होनहार पुरस्कार रखा गया है। बोर्ड की परीक्षाओं के बाद परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करके छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज, अभिभावकों को देने का काम किया जाएगा। आज बेटी किसी मामले में बेटों से कम नहीं है। एचसीएच परीक्षाओं में बेटियों ने इस बात को साबित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed