सफीदों। लिनस क्लब के तत्वावधान में पुरानी अनाज मंडी में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षता डॉ. पूनम सिंगला मित्तल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।
डाॅ. पूनम सिंगला मित्तल ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है और हर त्योहार हमें आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि अबूझ मुहूर्त का पर्व और देवी सरस्वती की विशेष पूजा के रूप में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन वाणी, ज्ञान, कला और शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा करने का विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस दिन विद्या आरंभ करने से ज्ञान में वृद्धि होती है और वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के संपन्न किया जा सकता है। इस अवसर पर डाॅ. पूनम सिंगला मित्तल, निशा तायल, बबीता मित्तल, निशा जैन, मधु जिंदल, कमलेश गर्ग, सीमा गर्ग, गरिमा गुप्ता मौजूद रही।