Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Lightning struck a house in Ward 4 of Julana, damaging walls and electronic equipment.
{"_id":"6a3046554a03afeb4b0af214","slug":"lightning-struck-a-house-in-ward-4-of-julana-damaging-walls-and-electronic-equipment-jind-news-c-199-1-jnd1003-155149-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना में वार्ड-4 में मकान पर गिरी बिजली, दीवार व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना में वार्ड-4 में मकान पर गिरी बिजली, दीवार व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी06-दुकान से सूट चोरी करने की आरोपी महिला सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। स्रोत ग्रैब
Link Copied
जुलाना (जींद)। कस्बे के वार्ड नंबर-4 में सोमवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान पर बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान की दीवार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और घर में लगे बिजली उपकरण और वायरिंग जल गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना से परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वार्ड-4 निवासी राकेश ने बताया कि सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी घबरा गए। इसके तुरंत बाद उनके घर की बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
विज्ञापन
पहले तो उन्हें लगा कि क्षेत्र में सामान्य बिजली बाधित हुई है लेकिन कुछ समय बाद जब उन्होंने घर की जांच की तो मकान की दीवार का ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ मिला। राकेश ने बताया कि बिजली गिरने से घर की विद्युत वायरिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा टीवी, पंखे, इन्वर्टर तथा अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण भी खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।