{"_id":"671aa2cc668bfdbb8a08f996","slug":"lifting-slow-in-aleva-market-sacks-piled-up-jind-news-c-199-1-jnd1001-124800-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अलेवा मंडी में उठान धीमी, बोरियों के लगे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अलेवा मंडी में उठान धीमी, बोरियों के लगे ढेर
Fri, 25 Oct 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद करने के बाद बैगों का उठान धीमी गति से हो रही है। मंडी में एक लाख 20 हजार बैग पड़े हुए हैं। उठान धीमी गति से होने की वजह से आढ़तियों और किसानों को परेशानी हो रही है। इसकी वजह से मंडी में धान डालने के लिए जगह नहीं बची है।
अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप ने बताया कि खरीद एजेंसी वेयर हाउस ने 58 हजार 205 पीआर धान के बैगों की खरीद की है। इनमें से 480 बैग ही उठाए गए हैं। इसके अलावा फूड सप्लाई ने एक लाख 10 हजार में से 65 हजार बैगों को ही उठवाया है। हैफेड ने 56 हजार में 28 हजार बैगों का उठान करवाया है। मंडी में लगभग एक लाख 20 हजार बैग उठान के इंतजार में पड़े हैं।
उन्होंने बताया कि मंडी व्यापारी एसोसिएशन ने इसकी शिकायत डीसी के अलावा तीनों खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से की है, लेकिन वह उठान के लिए मिलर के नहीं मिलने की बात कहकर मामला टरका दे रहे हैं। मंडी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व किसानों ने डीसी से मामले में संज्ञान लेकर उठान कराने की अपील की है।