फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Less stock found in ration depot, dealer found missing

Jind News: राशन डिपो में कम मिला स्टॉक, डीलर गायब मिला

Tue, 25 Jul 2023 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Less stock found in ration depot, dealer found missing
नरवाना। भवन निर्माण सामग्री मार्किट में राशन डिपो की दुकान पर खाद्य एंव पूर्ति विभाग और मुख्यमंत्री उडऩदस्ता जींद और कैथल की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान राशन डिपो में अनियमितता मिली।
विज्ञापन

राशन डिपो की जांच करने के दौरान डिपो पर डिपोधारक नहीं मिला। उसकी जगह एक व्यक्ति डिपो पर मिला जो राशन वितरण करने का काम करता है। डिपोधारक अनिल को सूचना देने के लिए बार-बार फोन किया, लेकिन वह डिपो पर नहीं आया। इसके बाद मुख्यमंत्री उडऩदस्ता और फुड सप्लाई की टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद खाद्य एंव पूर्ति विभाग के निरीक्षक चंद्रभान ने बताया कि रिकार्ड चैक करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान डिपोधारक मौके पर मौजूद नहीं मिला और जसवंत नामक एक व्यक्ति राशन वितरण करता पाया गया। वहीं राशन डिपो में ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार डिपो पर की गई भौतिक जांच में अंतर पाया गया। उसके बाद ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार डिपो में नमक-20 ग्राम, चीनी-6.950 कि लो, गेहूं-103.302 किलो और अन्य राशन का स्टॉक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed