{"_id":"5e4ed52a8ebc3ecfee73efcb","slug":"lawyers-adamant-on-arrest-of-policeman-accused-of-slapping-jind-news-rtk5432936192","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने के आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी पर अड़े वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने के आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी पर अड़े वकील
विज्ञापन
नए विवाद के चलते खाली पड़ी वकीलों की सीट।
- फोटो : Jind
बुधवार सुबह वकील को पुलिसकर्मी द्वारा थपड़ मारने के आरोप के मामले में वीरवार को भी विवाद शांत नहीं हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी हुई है। इसमें न तो अभी तक पुलिस कर्मचारी और न ही वकील की शिकायत पर कोई कार्रवाई हुई है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक जांच ही कर रही है। वहीं वकील पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर और उसकी गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। वकीलों का कहना कि इससे कम उन्हें कुछ भी स्वीकार नहीं है। वकीलों की हड़ताल के चलते जिला न्यायालय में 610 केसों की सुनवाई नहीं हो पाई। इनमें 242 दीवानी और 386 फौजदारी के मुकदमों की सुनवाई नहीं हुई।
वीरवार को वकीलों ने सुबह बार एसोसिएशन हॉल में बैठक की। इसमें सभी ने निर्णय लिया कि जब तक पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता वह अपने कामकाज ठप रखेंगे। अब शुक्रवार से रविवार तक अदालत की छुट्टी होने के कारण सोमवार को अदालत खुलेंगी। अदालत खुलने पर सोमवार को फिर वकीलों की बैठक होगी जिसमें निर्णय लिया जाएगा की वकील हड़ताल पर रहेंगे या काम पर लौटेंगे। अभी तक इस मामले में पुलिसकर्मी सामने नहीं आ रहे हैं। बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश गोयत ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज करवाने के लिए सेशन जज को भी ज्ञापन दिया है। इसमें उनकी तरफ से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
दो दिन बाद भी पुलिस की चलती रही जांच
पुलिस कर्मचारी और वकील के मध्य हुए विवाद में दोनों पक्षों ने बुधवार को ही पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बावजूद भी किसी की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं हुआ। इसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा होता है। मामला गंभीर होने के बावजूद दो दिन तक जांच पूरी नहीं की जा सकी है। दूसरी तरफ वकील भी अपनी जिद्द पर अड़े हैं। यह मामला लगातार गर्माता जा रहा है।
विज्ञापन
जांच पूरी होने के बाद होगा मामला दर्ज : डीएसपी
पुलिस कर्मचारी तथा वकील के बीच हुए विवाद की शिकायत उनको बुधवार को मिल गई है। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से आई शिकायत पर जांच चल रही है। जांच पूर्ण होने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
कप्तान सिंह डीएसपी जींद

पुलिस कर्मचारी पर मामला दर्ज करवाने को लेकर हुई बैठक में शामिल वकील।- फोटो : Jind