फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lata Rani of Bassini ran fastest in 100 meters

Jind News: 100 मीटर में बसीनी की लता रानी दौड़ी सबसे तेज

Tue, 07 Jan 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lata Rani of Bassini ran fastest in 100 meters
07जेएनडी40-विजेताओं को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी कांता यादव। संवाद
जींद। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से रामलीला मैदान में मंगलवार को खंडस्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर कार्यक्रम अधिकारी कांता यादव ने शिरकत की। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में गांव बसीनी की लता रानी ने प्रथम, इसी गांव की प्रेमो ने द्वितीय और बहादुरगढ़ की संतोष ने तृतीय स्थान हासिल किया। 300 मीटर दौड़ में गांव पाजू कलां की निशा ने प्रथम, इसी गांव की मानसी ने द्वितीय और गांव रामनगर की प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में गांव पाजू कलां की माफी ने प्रथम, गांव मुआना की प्रीति ने द्वितीय व गांव खातला की मीनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में गांव बहादुरगढ़ की कंवलजीत ने प्रथम, गांव खातला की पूनम ने द्वितीय व गांव रामनगर की सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में गांव मुआना की निशा में प्रथम, गांव मलार की अंजलि ने द्वितीय व गांव पाजू खुर्द की ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मयूजिकल चेयर प्रतियोगिता में गांव खेड़ा की सुषमा ने प्रथम, गांव खेड़ा खेमावती की बाला ने द्वितीय व गांव बहादुरगढ़ की बिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed