फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kiran Saini has been running a Khadi industry on Hansi Road for 32 years.

Jind News: हांसी रोड पर 32 साल से किरण सैनी चला रहीं खादी उद्योग

Sun, 01 Mar 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kiran Saini has been running a Khadi industry on Hansi Road for 32 years.
28जेएनडी36-किरण सैनी
जींद। हांसी रोड पर 32 वर्षों से खादी ग्रामोद्योग का सफल संचालन कर रहीं किरण सैनी जिले की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। घर की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उन्होंने कदम बढ़ाए थे।
विज्ञापन

किरण सैनी ने सबसे पहले सरस्वती खादी ग्रामोद्योग में नौकरी की। एक समय ऐसा भी था जब उनके घर में चाय से लेकर दो वक्त के भोजन तक की परेशानी रहती थी। आर्थिक तंगी और सामाजिक तानों के बीच उन्होंने हार मानने की बजाय आगे बढ़ने का फैसला किया। ग्रामोद्योग में कामकाज सीखा, उत्पादन और प्रबंधन की बारीकियां समझीं और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। यही अनुभव आगे चलकर उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बना।
विज्ञापन

नौकरी के दौरान सीखे अनुभव के आधार पर उन्होंने अमन खादी ग्रामोद्योग संघ के नाम से अपना उद्योग खड़ा किया। शुरुआत आसान नहीं थी। पूंजी की कमी, बाजार में प्रतिस्पर्धा और सामाजिक दबाव जैसी कई बड़ी चुनौतियां सामने आईं लेकिन परिवार के सहयोग से उन्होंने हर परिस्थिति का डटकर सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार मेहनत और गुणवत्ता के दम पर उनका खादी उद्योग आगे बढ़ता गया। आज उनके संस्थान में करीब 120 महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है। इन महिलाओं को सिलाई, बुनाई और खादी उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उसके ग्रामोद्योग में खादी जैकेट, कुर्ता पायजामा, बेड सीट, लेडीज सूट, ऊनी मफलर और कंबल तैयार किए जाते हैं।

करीब पांच वर्ष पहले पति के निधन के बाद भी किरण सैनी का हौसला नहीं टूटा। उन्होंने जिम्मेदारियों को और मजबूती से संभाला। बचपन से ही परिस्थितियों से लड़ना सीख चुकी किरण ने हर चुनौती को अवसर में बदला। आज वह जिले की एकमात्र ऐसी महिला उद्यमी मानी जाती हैं, जो खादी उद्योग को बेहतर प्रबंधन के साथ संचालित कर रही हैं। किरण सैनी की यह कहानी न सिर्फ आत्मनिर्भरता की मिसाल है, बल्कि यह साबित करती है कि संघर्ष ही सफलता की असली नींव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed