फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   killinf for farmer by fighting with atricks and gandasi in a quarrel over canal water

नहर के पानी को लेकर हुए झगड़े में लाठी, डंडों और गंडासी से मारकर किसान की हत्या

Sat, 07 Dec 2019 06:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
killinf for farmer by fighting with atricks and gandasi in a quarrel over canal water
नहरी पानी को लेकर हुए विवाद में बधाना निवासी एक व्यक्ति की लाठी, डंडों व गंडासी से हमला कर हत्या कर दी गई। व्यक्ति कुचराना-बधाना माइनर से शुक्रवार रात को बरसीम में पानी लगाने के लिए गया था। जब उसके खेत में पानी नहीं पहुंचा तो वह पीछे माइनर की तरफ पानी नहीं आने के कारण का पता लगाने के लिए गया। इसी दौरान कुचराना के कई युवकों ने उस पर लाठी, डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। इसमें कुलदीप की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करके पांच-छह अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक कुलदीप के बड़े भाई सेवा सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को उसका भाई कुलदीप (42) और महिपाल बरसीम में पानी लगाने के लिए खेत पर गए थे। जब उन्होंने अपनी बरसीम में पानी लगाना चाहा तो पानी पीछे से आना बंद हो गया। इस पर भाई कुलदीप पीछे कुचराना की तरफ पानी नहीं आने का पता लगाने के लिए गया तो कुचराना निवासी जोरा सिंह के खेत का हिस्सेदार पानी को रोककर अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। पानी रोकने को लेकर कुलदीप की उससे कहासुनी हो गई। भाई कुलदीप वापस अपने खेत में आ गया। इसी दौरान कुचराना कलां निवासी जोरा सिंह, अजय, जोरा सिंह का लड़का व मनदीप तथा पांच-छह अन्य पिकअप गाड़ी और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और कुलदीप व महिपाल पर लाठी, डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। बचाव में शोर मचाने पर खेत के आसपास के अन्य लोग आने लगे तो हमलावर फरार हो गए। कुलदीप को नागरिक अस्पताल में लाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जोरा सिंह, अजय, जोरा सिंह के बेटे व मनदीप को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बधाना गांव में खेतों में नहरी पानी को लेकर हुए विवाद में बधाना गांव निवासी कुलदीप की मौत हो गई। कुचराना कलां गांव के चार लोगों को नामजद व पांच-छह अन्य पर तेजधार हथियार से हमला कर कुलदीप की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वालों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed