{"_id":"61a11f422c8118239742fdde","slug":"kidnapping-and-rape-case-registered-against-youth-jind-news-rtk631007430","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से एक युवक एक किशोरी को बहलाकर साथ ले गया था। अलेवा थाना पुलिस ने उसको मुक्त करा लिया है, जबकि आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामले में लड़की के ब्यान करवाए, जिसमें उसने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
एक युवक ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह 24 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। वह सुबह स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किशोरी को नरवाना से मुक्त करा लिया, जबकि युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा। किशोरी ने बताया कि गांव हरनामपुरा निवासी प्रीतम ने उसका अपहरण किया था। उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बाद में उसे नरवाना छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।