फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khushiram had said, "I see my death in Satyavan's eyes."

Jind News: खुशीराम ने कहा था-सत्यवान की आंखों में दिखता है मेरा काल

Thu, 21 May 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Khushiram had said, "I see my death in Satyavan's eyes."
21जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में भाई की हत्या करने का आरोपी सत्यवान। स्रोत पुलिस
प्रमोद राठी
विज्ञापन

जींद। संडील गांव में रिश्तों के कत्ल की दर्दनाक वारदात से पहले ही मृतक खुशीराम को अपनी मौत का आभास हो गया था। हत्या से दो दिन पहले उसने परिजनों और चचेरे भाइयों के बीच बैठकर यह बात कही थी।
खुशीराम ने कहा था कि उसे सत्यवान की आंखों में अपना काल दिखाई देता है। उसकी सत्यवान के हाथों ही शायद मौत लिखी हो। जहां भी सत्यवान उसे मिलता है, वह उसे ऐसे ही देखता है कि उसकी हत्या कर देगा। खुशीराम को उसके चचेरे भाई फकीरचंद ने समझाया भी था कि सत्यवान से दूर रहा करो।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने आरोपी सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उसे हत्या में प्रयोग की गई कैंची बरामद करने बारे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडील निवासी 35 वर्षीय खुशीराम और उसके बड़े भाई सत्यवान के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 19 मई शाम को सत्यवान अपने भाई खुशीराम के घर पहुंचा। वहां दोनों में जमीन बंटवारे को लेकर बहस हो गई। तैश में आए सत्यवान ने कैंची से खुशीराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
खुशीराम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने खुशीराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी और उसके साले कुलदीप के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

वर्जन
भाई की हत्या करने के आरोपी सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे हत्या में प्रयोग कैंची बारे पूछताछ की जाएगी।
-आत्माराम, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed