फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap Panchayats will take a big decision today regarding the farmers movement

Jind News: किसान आंदोलन को लेकर खाप पंचायतें आज लेंगी बड़ा फैसला

Thu, 15 Feb 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Khap Panchayats will take a big decision today regarding the farmers movement
14जेएनडी04 : कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला। संवाद
जींद। जिले की खाप पंचायतें वीरवार को किसान आंदोलन को लेकर फैसला लेंगी। फिलहाल सभी खापों के प्रधान ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। आंदोलन में कूदने के लिए वीरवार को जाट धर्मशाला में पंचायत बुलाई गई है। इसमें जाट धर्मार्थ सभा के विवाद को निपटाने तथा किसान आंदोलन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधु ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। सरकार को किसानों की मांग मानकर यह आंदोलन खत्म करवाना चाहिए। यदि पुलिस ने किसानों के साथ ज्यादती की तो वह आंदोलन में कूदने के लिए मजबूर होंगे। किसान देश का अन्नदाता है। उसकी मांग जायज है। यदि किसान संपन्न होगा तो पूरा देश संपन्न होगा। आज किसानों की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन


कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर को इस प्रकार सील कर दिया है जैसे यह भारत-पाकिस्तान की सीमा हो। यदि सरकार ने किसानों को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो वह पंजाब के किसानों की मदद के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। 15 फरवरी को जाट धर्मशाला में बैठक होगी। उसमें फैसला लिया जाएगा कि जींद की खापें कैसे किसानों का सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर ने कहा कि खाप में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रभाव है। इस बारे में राकेश टिकैत जो फैसला लेंगे उस पर अमल किया जाएगा। फिलहाल 16 फरवरी के भारत बंद का आह्वान है। उसी दिन फैसला लिया जाएगा कि किसान आंदोलन में क्या करना है। वैसे पंजाब के किसान उनके भाई हैं। उनकी मदद के लिए वह हर समय तैयार हैं। उनके लिए भोजन तथा अन्य सामान की व्यवस्था करवाई जाएगी।

जाट धर्मार्थ सभा का आज निपटाया जाएगा विवाद
10 दिन से चले आ रहे जाट धर्मार्थ सभा प्रधान के विवाद को निपटाने के लिए जिले की खाप पंचायतें वीरवार को जाट धर्मशाला में बैठक करेंगी। 4 फरवरी को जाट धर्मार्थ सभा के चुनाव को लेकर बैठक हुई थी। इसमें कुछ लोगों ने ईश्वर लोहचब को सर्वसम्मति से प्रधान बना दिया था, जबकि कुछ ने इसका विरोध किया था। अब खाप पंचायतें सर्वसम्मति को कायम रखने के लिए बैठक करेंगी और प्रधान का फैसला करके उसको चार्ज दिलाएंगी। जाट धर्मार्थ सभा अर्बन एस्टेट में स्थित जाट धर्मशाला का संचालन करती है।

14जेएनडी04 : कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला। संवाद

14जेएनडी04 : कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला। संवाद

14जेएनडी04 : कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला। संवाद

14जेएनडी04 : कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed