{"_id":"60158e488ebc3e08b04aa6ad","slug":"khap-leader-said-patience-and-restraint-will-strengthen-the-movement-the-government-s-plot-will-fail-jind-news-rtk593134886","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाप नेता बोले- धैर्य और संयम से आंदोलन को मिलेगी मजबूती, सरकार की साजिश होगी विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाप नेता बोले- धैर्य और संयम से आंदोलन को मिलेगी मजबूती, सरकार की साजिश होगी विफल
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर आयोजित खापों की महापंचायत में पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : Jind
जींद। दिल्ली में हुई हिंसा की घटना के बाद इससे सीख लेकर अब जिलेभर की खाप पंचायतें नए सिरे से आंदोलन को मजबूती देने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसके लिए लोगों को भावनात्मक तरीके से जोड़ा जा रहा है। खटकड़ टोल प्लाजा पर प्रतिदिन लोगों की भीड़ बढ़ रही है। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि हमें धैर्य और संयम से आंदोलन को मजबूती देनी होगी। आंदोलन जितना मजबूत होगा, सरकार की साजिश उतनी विफल होगी।
शनिवार को खटकड़ टोल प्लाजा पर हुई महापंचायत में इसकी झांकी साफ देखी गई। यहां भीड़ में पहले से अधिक जोश और उत्साह नजर आया। काफी लोगों में भावना थी कि अब किसान बिना तीनों कानून रद्द करवाए पीछे नहीं हटेंगे। महापंचायत में सबसे ज्यादा बात यह सुनने को मिली कि सरकार की साजिश से हर हाल में बचना होगा, नहीं तो आंदोलन बिखर सकता है। कैप्टन भूपेंद्र जागलान ने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को फेल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जो अन्नदाता पूरे देश का पेट भरता है, उसके साथ सरकार छलावा कर रही है तो सरकार इससे और नीचे क्या गिरेगी। अब वक्त आ गया है कि हमें आंदोलन को इतना मजबूत करना होगा कि सरकार की हर साजिश असफल हो जाए। इसके लिए सबसे अधिक हमें धैर्य और संयम की जरूरत होगी। माजरा खाप के महासचिव बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अन्नदाता का अपमान करने वाले को भगवान माफ नहीं करेंगे।
इंटरनेट बंद करने से पढ़ाई हो रही प्रभावित
खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि इंटरनेट बंद करने से उनके आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आंदोलन को दिन-प्रतिदिन मजबूती मिल रही है जो लगातार बढ़ेगी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण आज कल बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इंटरनेट बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार अब किसानों के बच्चों को भी पढ़ाई से वंचित रखना चाहती है।
विज्ञापन
कंडेला के ऐतिहासिक चबूतरे पर होगा टिकैत का स्वागत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह तीन फरवरी को कंडेला खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर आएंगे। इसके बाद वह खटकड़ टोल प्लाजा पर भी किसानों को संबोधित करेंगे। कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि कंडेला खाप के चबूतरे पर राकेश टिकैत व अन्य भाकियू नेताओं का जोरदार स्वागत किया जाएगा। आंदोलन को मजबूत करने के लिए कंडेला खाप पहले भी आगे रही है और भविष्य में भी अपना सर्वस्व निछावर करने को तैयार है।

खटकड़ टोल प्लाजा पर विचार रखते विभिन्न खाप प्रतिनिधि। संवाद- फोटो : Jind