{"_id":"66a3ffc81786896d5f03eb2c","slug":"kanwariya-injured-in-collision-with-ambulance-jind-news-c-199-1-sroh1006-120571-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एंबुलेंस की टक्कर से कांवड़िया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एंबुलेंस की टक्कर से कांवड़िया घायल
Sat, 27 Jul 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। सफीदो-पानीपत मार्ग पर तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से कांवड़िया घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिसार जिले के हांसी की आदर्श कॉलोनी के रहने वाले पंकज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को वह अपने भतीजा कपिल के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर हांसी जा रहे थे। जब वे सफीदों शहर की तरफ जा रहे थे तो सफीदों की तरफ से आ रही एंबुलेंस ने उनके भतीजे कपिल को टक्कर मार दी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने पंकज की शिकायत पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद