{"_id":"699b4255dd8023c9950b7a76","slug":"kabaddi-competition-held-in-ramkali-village-morkhi-team-reached-the-final-jind-news-c-199-1-sroh1009-148943-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रामकली गांव में हुई कबड्डी प्रतियोगिता, मोरखी की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रामकली गांव में हुई कबड्डी प्रतियोगिता, मोरखी की टीम फाइनल में पहुंची
Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
22जेएनडी33: प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्त्रोत :संवाद
जुलाना। क्षेत्र के रामकली गांव में आयोजित सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 34 टीमों ने भाग लिया जिससे गांव में खेल उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
दूरदराज के गांवों से आए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी से मैदान खचाखच भरा रहा। मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो केवल उचित मंच और प्रोत्साहन की।
सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबले रोमांचक रहे लेकिन मोरखी और गिरावड़ गांव की टीमों के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में मोरखी गांव की टीम ने गिरावड़ की टीम को चार अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर समाजसेवी आनंद लाठर, बिजेंद्र मलिक, जितेंद्र शर्मा, नरेश पहलवान, गोविंद यादव, सतीश मलिक, शक्ति मोर, रामनिवास अहलावत, राजा नंबरदार मौजूद रहे।