{"_id":"699f4198fcd259a4e8004c87","slug":"jyoti-and-nishu-excel-in-handball-pro-league-jind-news-c-199-1-jnd1010-149058-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ज्योति और निशु का हैंडबॉल प्रो लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ज्योति और निशु का हैंडबॉल प्रो लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
25जेएनडी16: टॉफी के साथ मौजूद विजेता खिलाड़ी । स्रोत संस्थान।
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं ज्योति और निशु ने हैंडबॉल प्रो लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 10 से 15 फरवरी 2026 तक मानकपुर स्टेडियम में आयोजित की गई।
प्राचार्या ने बताया कि छात्रा निशुअभिनेत्री ईशा देओल की टीम ''मुंबई ईशा मार्वल'' की ओर से भाग लिया। वहीं ज्योति ने चंद्रपुरा थिंक टैंक चितस टीम का प्रतिनिधित्व किया। ज्योति की टीम का पहला मुकाबला 11 फरवरी को लखनऊ लायंस के साथ हुआ जिसमें टीम को 28-31 से हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे मैच में अहमदाबाद के खिलाफ 26-21 से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में मुंबई ईशा मार्वल को चार अंकों से हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची। 14 फरवरी को नागपुर की टीम को 10 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
15 फरवरी को फाइनल में लखनऊ लायंस से मुकाबला हुआ जिसमें हार के बावजूद टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं निशु की टीम ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम ने नागपुर को सात अंकों से हराया और अहमदाबाद के खिलाफ 33-24 से जीत दर्ज की। अंतिम मुकाबले में लखनऊ लायंस से हार के बावजूद टीम तीसरे स्थान पर रही।