{"_id":"63f666354e41d62e9e0bf6f4","slug":"jjps-national-president-said-on-the-language-of-inld-mla-the-cat-scratched-the-pole-jind-news-c-17-1-74549-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इनेलो विधायक की भाषा पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इनेलो विधायक की भाषा पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे
Thu, 23 Feb 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
जींद। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉॅ. अजय सिंह चौटाला ने इनेलो विधायक अभय सिंह द्वारा विधानसभा में अनर्गल भाषा का इस्तेमाल करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। उन्होंने कहा कि अभय सिंह खबरों में रहने के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते है। उनके पास इसके अलावा और कोई काम नहीं है। यह बात अर्बन इस्टेट स्थित जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में कही। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने छोटे पुत्र और जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला के विवाह का निमंत्रण पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले की सभी ग्राम पंचायतों को 10 मार्च को सिरसा में होने वाले विवाह कार्यक्रम का न्योता पीले चावल भेंट कर दिया।
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जजपा की जिलास्तरीय बैठक में कहा कि जजपा जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर बनी पार्टी है। डॉ. चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने जनता से किए वादों को कानूनी रूप देकर उन्हें पूरा किया और उसका आज आमजन को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह जजपा भी चुनावी को अमलीजामा पहनाने में लगी हुई है। अजय सिंह ने कहा कि चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन आज 2500 रुपये हो गई है। आने वाले दिनों में इसमें और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि मिशन 2024 की तैयारी में कार्यकर्ता मिलकर काम करें और इसमें कोई कमी न छोड़ें। इस अवसर पर जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सुरजभान काजल, रामकुमार कटवाल, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, महिला जिला प्रधान अमिता ढांडा, गंगा सिंह रामराय, ईश्वर उझानियां, वेदपाल भनवाला, धर्मबीर रेढू, कुलदीप सिहाग, सरपंच अनिल कुंडू, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिलाओं को पार्टी का पटका पहनाकर किया शामिल
बद्दोवाल गांव निवासी सीमा, कृष्णा बेलरखां व संतोष मोर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम करें, ताकि संगठन को अधिक मजबूत बनाया जा सके।