फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP comes out in support of sanitation workers.

Jind News: सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जजपा

Sat, 12 Sep 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 12 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
JJP comes out in support of sanitation workers.
11जेएनडी29: लघु सचिवालय में सफाई कर्मियों के समर्थन में ज्ञापन देने पहुंचे जजपा के पदा​धिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर रानी तालाब पर चल रहे धरने को जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने समर्थन दिया। जिला प्रधान जोरा सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
पूर्व विधायक जुलाना अमरजीत ढांडा ने कहा कि जजपा ने पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उपायुक्तों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को इनका जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से मांगें पूरी होने तक एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की अपील की।
विज्ञापन

ढांडा ने कहा कि जजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ा है। जरूरत पड़ने पर पार्टी कार्यकर्ता उनके आंदोलन में सहयोग करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सफाई कर्मचारियों को ताऊ देवीलाल की फौज बताते हुए कहा कि जजपा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी, किसान और मजदूर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन ने शहर से 130 टन कूड़े का उठान करवाया है। हालांकि शहर में अभी करीब 400 टन कूड़े के ढेर लगे हैं।
नगर परिषद के ईओ सुशील भुक्कल ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं तथा उठान नियमित रूप से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed