फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind's Rakshit Khatkar tops in Karate Under-17 competition

Jind News: कराटे अंडर-17 स्पर्धा में जींद के रक्षित खटकड़ अव्वल

Wed, 13 Sep 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jind's Rakshit Khatkar tops in Karate Under-17 competition
12जेएनडी31: तलवारबाजी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद
इंसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना में मंगलवार को तीन दिवसीय 56वीं स्कूली राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 14 सितंबर तक चलेगी। पहले दिन कराटे अंडर-17 प्रतियोगिता में 82 किलो से अधिक भारवर्ग में जींद के रक्षित खटकड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी ने शिरकत की। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विभिन्न जिलों से आए लगभग चार हजार खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। सभी जिलों से आई टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इंडस ग्लोबल के बच्चों ने योगाभ्यास किया। इंडस ग्रुप के निदेशक सुभाष श्योराण ने कहा कि प्रतियोगिता में कबड्डी, तीरदांजी, कराटे व तलवारबाजी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं है। खिलाड़ियों के रहने व खाने की पूर्ण सुविधा है।
विज्ञापन


निदेशक प्रतियोगिता मुनीत बेरवाल ने बताया कि पहले दिन अंडर-17 में 82 प्लस किलोग्राम वर्ग में रक्षित खटकड़ जींद ने प्रथम, तुषार झज्जर ने दूसरा, यक्षित अंबाला ने तीसरा व संस्कार फरीदाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। 82 माइनस किलोग्राम वर्ग में वंश फरीदाबाद ने प्रथम, मोहित महेंद्रगढ ने दूसरा, तुषार पानीपत ने तीसरा व आदित्य जींद ने तीसरा स्थान हासिल किया। 78 माइनस किलोग्राम वर्ग में लवण भारद्वाज कुरुक्षेत्र ने प्रथम, शिवम हिसार ने दूसरा, अभिनव फरीदाबाद ने तीसरा व आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास : विजय लक्ष्मी

जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी ने कहा कि खेलों से बच्चों का स्वावलंबन और आत्मविश्वास मजबूत होता है। आत्मसमर्पण की भावना विकसित होती है। खेल, सहयोग और टीम वर्क कौशल को बढ़ावा देता है, इससे वे स्वस्थ जीवन शैली की तरफ बढ़ते हैं। इंडस ग्लोबल अकेडमी की प्राचार्या नीलम राठी ने सभी शिक्षाविद्, मुख्यातिथि, विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों व उनके शिक्षकों का हार्दिक अभिनंदन किया और सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। खिलाड़ियों को खेल भावना व नियम भी समझाए। उन्होंने बताया कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर पूरे हरियाणा से कोच एवं अन्य अधिकारी के अलावा एईओ कुलदीप सिंह, सभी खंडों के शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed