फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind women's team finished second in the water polo championship

Jind News: वाटर पोलो चैंपियनशिप में जींद की महिला टीम रही दूसरे स्थान पर

Sun, 09 Nov 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jind women's team finished second in the water polo championship
08जेएनडी07 : पुरुष टीम को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत कोच
जींद। ओलंपिक राज्य खेल में वाटर पोलो चैंपियनशिप में जींद की महिला टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, लड़कों की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का आयोजन छह से सात नवंबर को एचएल सिटी बहादुरगढ़ के स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में हुआ था। इसमें राज्यभर की विभिन्न टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में जींद की टीम करनाल से हारकर द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, लड़कों की टीम तीसरे स्थान पर रही। दोनों टीमों के खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए कोच व जिला खेल अधिकारी ने बधाई देकर भविष्य में बेहतर करने के लिए कहा।
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना बढ़ाने के साथ-साथ राज्य में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए किया जाएगा। जींद की टीम ने शानदार प्रदर्शन से यह साबित किया कि हरियाणा के छोटे-छोटे जिलों में भी खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

प्रतियोगिता के समापन पर जिले की दोनों टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

08जेएनडी07 : पुरुष टीम को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत कोच

08जेएनडी07 : पुरुष टीम को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed