{"_id":"5919fe434f1c1b7e3cf23018","slug":"jind-virus-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरस के डर से दिन भर बंद रहा ई-दिशा केंद्र का सर्वर, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरस के डर से दिन भर बंद रहा ई-दिशा केंद्र का सर्वर, कामकाज प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Tue, 16 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व भर में फैले वानाक्राई वायरस से मची खलबली के बीच जींद जिला प्रशासन ने भी अपने कंप्यूटर और सर्वर की सुरक्षा को पुख्ता किया। इसके कारण दिन भर जिला प्रशासन का ई-दिशा केंद्र और अन्य कामकाज ठप रहे। इससे लोगों को बिना काम हुए ही वापस लौटना पड़ा। सिस्टम बंद होने का सबसे अधिक असर तहसील कार्यालय की सेवाओं पर पड़ा। दरअसल, तहसील में जमीन की रजिस्टरी के लिए प्रतिदिन 60 लोगों को अप्वाइंटमेंट दी जाती है। लोग निर्धारित अप्वाइंटमेंट के अनुसार रजिस्टरी करवाने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे, लेकिन सर्वर नहीं चलने से रजिस्टरी से लेकर, इंतकाल और प्रमाण पत्र बनाने जैसे काम बाधित रहे। वहीं ई-दिशा केंद्र पर सिंगल विंडो सिस्टम पर भी काई काम नहीं हो सका। यहां प्रमाण पत्र से लेकर लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण सहित तमाम काम करवाने के लिए आते हैं।
नहीं हुई रजिस्टरी, दोबारा आना पड़ेगा
मैं रजिस्टरी करवाने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचा, लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि कंप्यूटर नहीं चल रहे हैं। इसके चलते काम नहीं हो सका, अब दोबारा आना पड़ेगा। -कर्मबीर उर्फ मोना, पार्षद वार्ड पांच
नहीं चला कंप्यूटर
मैं रजिस्टरी करवाने के लिए तहसील आई थी, लेकिन यहां कंप्यूटर नहीं चले। इससे काफी परेशानी हुई। -राजबाला, अहिरका निवासी
दूनिया भर में साइबर अटैक से निपटने के लिए सभी मशीनों में सुरक्षा उपाय किए गए हैं, इसके चलते कंप्यूटर बंद रहे। दोपहर बाद सर्वर चल गया था। मशीनों और डाटा की सुरक्षा के लिए यह जरूरी था। -एमजेडआर बर्दर, जिला सूचना अधिकारी।