फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, train, stabdi express, stop, harayana

अब शनिवार को भी जींद में रुकेगी शताब्दी एक्सप्रेस

Sun, 26 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 26 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
jind, train, stabdi express, stop, harayana
बार एसोसिएश में पहुंचने पर स्वागत करते सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जींद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-लुधियाना शताब्दी ट्रेन अब सातों दिन जींद जंक्शन पर रुकेगी। गौरतलब है कि शताब्दी एक्सप्रेस सातों दिन चलती है, लेकिन सोमवार और शनिवार को इसका ठहराव जींद जंक्शन पर नहीं है। इसकी घोषणा सांसद रमेश कौशिक ने शनिवार को जिला बार एसोसिएशन में पार्किंग का उद्घाटन करते हुए की। इस दौरान सांसद ने जिला के विकास की योजनाएं बताई। सांसद रमेश कौशिक ने कहा शताब्दी ट्रेन के ठहराव को रेलवे बोर्ड ने अंतिम रूप दे दिया है, जल्द ही इसका पत्र रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिल जाएगा।

इसके बाद ट्रेन का ठहराव शुरू हो जाएगा। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि पहले की सरकारों ने जींद को सिर्फ रैली स्थल बनाकर छोड़ दिया था, जबकि वर्तमान सरकार ने जींद को सात नेशनल हाईवे से जोड़कर यहां औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि अगर किसी क्षेत्र का विकास करना है तो उसे रेलवे व सड़क मार्ग से कई ओर से जोड़ना लाजमी है। इसी को ध्यान में रखकर जींद को रेलवे लाइनों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


जींद-हांसी रेल लाइन बिछाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। जींद-सोनीपत रेलवे ट्रैक पर रेल के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इस रेल लाइन का विद्युतीकरण भी किया जाएगा। जींद-रोहतक रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। सांसद ने कहा कि जींद-रोहतक नेशनल हाईवे के टेंडर  के लिए 31 मार्च तक कार्रवाई पूरी हो जाएगी। जींद में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए बजट अलॉट हो चुका है। जींद जिला में होर्टिकल्चर सेंटर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा की गोहर जो दादरी तक जाती है, उस पर सड़क बनाने का कार्य शुरू करवाया गया है। जुलाना में एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से ऑडिटोरियम बनाने की योजना है। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, बीजेपी के जिला प्रधान अमरपाल राणा, पूर्व प्रधान डॉ. ओपी पहल, बार के सचिव शमशेर जागलान, पूर्व मंत्री कुलबीर मलिक , सह सचिव आरती लाठर, पूर्व प्रधान बीरेंद्र लाठर, वीरेंद्र मोर, ईश्वर श्योकंद, मनोज शर्मा मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed