फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind's experience of winning by-elections, Baroda also put in BJP's bag: Dhankar

जींद वालों को उपचुनाव जिताने का तजुर्बा, बरोदा भी भाजपा की झोली में डाल दो : धनखड़

Sat, 03 Oct 2020 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Jind's experience of winning by-elections, Baroda also put in BJP's bag: Dhankar
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत करते जिलाध्यक्ष राजू मोर। - फोटो : Jind
जींद वालों को उपचुनाव जिताने का तजुर्बा, बरोदा भी भाजपा की झोली में डाल दो : धनखड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद वालों को उप चुनाव जिताने का तजुर्बा है। यह तरीका जींद वालों को आता है। इसलिए बरोदा उपचुनाव में जी जान लगाकर यह सीट भाजपा की झोली में डाल दो। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का। उन्होंने शनिवार शाम
जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली।
धनखड़ ने कहा कि इलाका जींद जिले के सफीदों में जुलाना विधानसभा से लगता हुआ है। क्योंकि जींद जिले की तीन विधानसभा सीटें सोनीपत लोकसभा में आती हैं। इसलिए जींद के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी अब ज्यादा है। इस सीट पर पहले लोकदल और बाद में कांग्रेस का कब्जा रहा है। आज बरोदा चुनाव में केवल विकास का मुद्दा है। दिल्ली व चंडीगढ़ के खजाने की चाबी भाजपा के पास है। दूसरी पार्टी के लोग सिर्फ बरोदा के लोगों की वाणी सेवा कर सकते हैं। धनखड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा केवल बातों के धनी हैं। उन्होंने 10 साल के शासनकाल में बरोदा के लिए कुछ नहीं करवाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजू मोर, विधायक कृष्ण मिड्ढा, स्वामी राघवानंद, डॉ. ओमप्रकाश पहल, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, कर्मवीर सैनी, अमरपाल राणा, पुरुषोत्तम शर्मा, दलशेर लोहान, टेकराम कंडेला, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, कलीराम पटवारी, जवाहर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हुड्डा ने छीन लिया कुमारी सैलजा का हक
धनखड़ ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा विधानसभा चुनाव खुद लड़ते हैं, लोकसभा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को लड़वाते हैं। राज्यसभा सांसद का नंबर आए तो खुद के बेटे का नाम देते हैं। कुमारी सैलजा का हक उन्होंने छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसपी पर बिकेगी फसल, मंडी भी न्यूए चालैंगी, बस कांग्रेस का झूठ नहीं बिकणे देना
नए कृषि कानूनों से किसानों को फायदा होगा। एमएसपी पर ही फसलें बिकेंगी। मंडी भी न्यूए चालैंगी। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। बस कांग्रेस के झूठ को नहीं बिकने देना है। यह कहना है भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का। वे शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे और बरोदा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बता दें कि जींद जिला तीन ओर से बरोदा विधानसभा क्षेत्र से घिरा हुआ है। ऐसे में भाजपा जींद के कार्यकर्ताओं को वहां मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस पार्टी भी ढोढा पार्टी हो ली सै
धनखड़ ने कहा कि जींद व बरोदा विधानसभा क्षेत्र सोनीपत लोकसभा का हिस्सा हैं। ऐसे में जींद के कार्यकर्ता बरोदा में सरकार की विकास नीतियों का प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता व समर्थक झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कह कि एक ढोढा ट्रैक्टर पंजाब सीमा पर फूंक्या, वो एक ढोढा ट्रैक्टर ले जाकर दिल्ली में फूंक्या। कांग्रेस पार्टी भी ढोढा पार्टी हो ली है। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे राबर्ट वाड्रा को भी ले आएं, हमारे किल्ले दबा राखे हैं। नौ हजार एकड़ जो अंबानी को हुड्डा ने दिलवाए थे, वह भी ले आवें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed