फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind police raid in sonipat_ rohtak, jind

पुलिस ने सोनीपत और रोहतक में कई ठिकानों पर दी दबिश

Sat, 01 Oct 2016 12:46 AM IST
jind
jind Updated Sat, 01 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
jind police raid in sonipat_ rohtak, jind
‌पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 एचटेट लेवल तीन के प्रश्नपत्र लीक मामले के मुख्य आरोपी पवित्र गुलिया के खुलासे के बाद शुक्रवार को पुलिस ने रोहतक और सोनीपत के कई क्षेत्रों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों को हिरासत लिया, लेकिन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। इसके अलावा पुलिस ने एचटेट पेपर लीक के लाभार्थियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे पवित्र गुलिया द्वारा खुलासे के आधार पर सोनीपत में मामले से जुड़े कुछ सबूतों को भी जुटाया है। ज्ञात रहे कि 14 नवंबर 2015 को पुलिस ने एचटेट लेवल तीन की परीक्षा शुरू होते ही दो युवकों को प्रश्नपत्र के आंसर की सहित काबू किया था। पुलिस इस मामले में अब तक लगभग 18 लोगों को गिरफ्तार चुकी है। पुलिस ने सीढ़ी दर सीढ़ी जांच की तो पेपर लीक मामले के तार सोनीपत से जुड़े। जहां पर जांच में सामने आया कि ट्रेजरी कार्यालय से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्र ले जाने का जिम्मेदारी नगर परिषद गोहाना के पूर्व सचिव पवित्र गुलिया की लगाई थी। पवित्र गुलिया ने रास्ते में चाकू से पेपर के पैकेट को उखाड़ दिया था और उसके फोटो स्टेट करके परीक्षा केंद्र पर ले गया था। इस दौरान जांच में सामने आया कि उस समय सोनीपत में जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी की पुत्रवधु ने भी परीक्षा देनी थी और उसने प्रश्नपत्र को पढ़ा था। यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने सोनीपत की तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने इसी को लेकर रोहतक व सोनीपत में दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। लेकिन पुलिस ने फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि पेपर लीक मामले से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। इस मामले में फिलहाल कई लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed