फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news,protest in jind

हथवाला में महिलाओं ने शराब के ठेके पर जड़ा ताला

Thu, 21 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 21 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
jind news, hindi news,protest in jind
प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : bureau
शराब ठेका गांव से बाहर करने की मांग को लेकर गांव हथवाला की महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब का ठेका होने से माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस दौरान शराब के ठेके पर ताला जड़ रही महिलाओं व युवाओं ने नशा भगाओ और देश बचाओ के नारे लगाएं। बाद में सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ठेके से ताला खुलवाने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस ने विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके उनकी समस्या के बारे में अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शराब ठेके पर ताला जड़ने वाली महिलाओं व युवाओं का कहना था कि गांव में मुख्य रास्ते पर ठेका होने के चलते महिलाओं व छात्राओं को दिक्कत उठानी पड़ती है। ठेके के बाहर और आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और गाली गलौच करने के साथ फब्तियां कसते हैं। जिसके चलते महिलाओं को इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी परेशानी को लेकर इस पर ताला जड़ा है।
विज्ञापन

गांव हथवाला की सरपंच यशवंती ने कहा कि गांव में शराब ठेके गांव के रास्ते पर स्थित है। इसी रास्ते से छात्र स्कूल में पढ़ाई करने के लिए व महिलाएं खेतों में जाती हैं। ठेके पर शराबियों का तांता लगा रहता है। जब महिलाएं खेतों में जाती है या पेयजल लेने के लिए जाती हैं तो शराबी महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। गांव में शराब का ठेका होने के कारण गांव के युवा नशे के आदि हो रहे हैं। शराबी घर आकर भी महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। ग्राम पंचायत और ग्रामीण महिलाओं की मांग है कि गांव में शराब नहीं बिकनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed