{"_id":"5717cf0b4f1c1bef378b4ad1","slug":"jind-news-hindi-news-protest-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथवाला में महिलाओं ने शराब के ठेके पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथवाला में महिलाओं ने शराब के ठेके पर जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेका गांव से बाहर करने की मांग को लेकर गांव हथवाला की महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया। महिलाओं का आरोप है कि गांव में शराब का ठेका होने से माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस दौरान शराब के ठेके पर ताला जड़ रही महिलाओं व युवाओं ने नशा भगाओ और देश बचाओ के नारे लगाएं। बाद में सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ठेके से ताला खुलवाने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस ने विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके उनकी समस्या के बारे में अवगत कराने का आश्वासन दिया।
शराब ठेके पर ताला जड़ने वाली महिलाओं व युवाओं का कहना था कि गांव में मुख्य रास्ते पर ठेका होने के चलते महिलाओं व छात्राओं को दिक्कत उठानी पड़ती है। ठेके के बाहर और आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और गाली गलौच करने के साथ फब्तियां कसते हैं। जिसके चलते महिलाओं को इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी परेशानी को लेकर इस पर ताला जड़ा है।
गांव हथवाला की सरपंच यशवंती ने कहा कि गांव में शराब ठेके गांव के रास्ते पर स्थित है। इसी रास्ते से छात्र स्कूल में पढ़ाई करने के लिए व महिलाएं खेतों में जाती हैं। ठेके पर शराबियों का तांता लगा रहता है। जब महिलाएं खेतों में जाती है या पेयजल लेने के लिए जाती हैं तो शराबी महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। गांव में शराब का ठेका होने के कारण गांव के युवा नशे के आदि हो रहे हैं। शराबी घर आकर भी महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। ग्राम पंचायत और ग्रामीण महिलाओं की मांग है कि गांव में शराब नहीं बिकनी चाहिए।