फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana,hindu, unite hindu, vhp, vhp leader says, harayana

हिंदू को जागृत और संगठित होना होगा : रासबिहारी

Sun, 21 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 21 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सीता श्याम कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद का 53वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विहिप के अखिल भारतीय विशेष संपर्क सहप्रमुख रासबिहारी ने कहा कि आज समय की मांग है कि हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित होना होगा। हर हिंदू के घर में अपनी हिंदू सनातन संस्कृति का पालन होना चाहिए। बच्चों को हिंदू संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागृत करना होगा, क्योंकि हिंदू बचेगा, तो देश बचेगा। उन्होंने विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि वे नगर और गांवों के हर वार्ड स्तर पर सक्रिय समितियों का गठन करने के साथ-साथ साप्ताहिक जनजागरण सत्संग कार्यक्रमों का भी आयोजन करें। हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए हर प्रखंड में पूर्णकालिक धर्म प्रचारक रखें।

विषम परिस्थितियों में हिंदू धर्म रक्षा कोष की स्थापना भी करनी होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी जैन पूर्व पालिका प्रधान रामेश्वरदास गुप्ता, राजकुमार मित्तल, नरेश बराड़, विजय शर्मा, अरविंद शर्मा, रोहतक प्रभारी प्रेमचंद जैन, साधुराम बंधू और नरेश बराड़, गुलाब सिंह किरोड़ीवाल, यादविंद्र बराड़, विनोद कंसल, राधेश्याम थनई, सुरेंद्र शर्मा, जयदेव माटा, साधुराम तायल, डॉ. बीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


तैरने वाले पत्थर को मंदिर में दिया
गांव अंटा और निम्नाबाद में मिली तैरने वाली शिलाओं में से निम्नाबाद के सरदार दर्शन सिंह ने एक शिला को विश्व हिंदू परिषद को सौंपा दिया। शिला को प्राप्त करने के बाद उपस्थित सभी लोग उसके आगे नतमस्तक हुए। सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि उनका मन मानता है कि यह शिला बेहद पवित्र है और इसको पवित्र स्थान मिले। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस शिला को मंदिर में विशेष स्थान दिया जाएगा ताकि श्रद्धालु इसके दर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि शिला के लिए कांच का शो केस बनवाया जाएगा और उसमें शुद्ध जल भरकर उसमें इस शिला को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed