फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind-Chandigarh road blocked in protest against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में चांदपुर गांव में जींद-चंडीगढ़ मार्ग को किया जाम

Tue, 21 Jun 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jind-Chandigarh road blocked in protest against Agneepath
जींद। अग्निपथ योजना के विरोध में गांव चांदपुर में युवाओं ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर सुबह दस बजे जाम लगा दिया। अलेवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और युवाओं को समझाकर 45 मिनट बाद जाम खुलवाया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों लंबी लाइनें लग गई और यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

गांव चांदपुर के बस स्टैंड पर सुबह दस बजे काफी संख्या में युवा इकट्ठे हो गए। सभी ने सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर अलेवा थाना प्रभारी बलबीर मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाया, लेकिन युवा मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझाकर वहां से हटाया और जाम को खुलवाकर वहां से वाहनों को निकलवाया। युवाओं ने कहा कि इस प्रकार जाम खुलवाने से वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक अग्निपथ योजना वापस नहीं हो जाती, उनका विरोध जारी रहेगा। लगभग 45 मिनट तक लगे जाम के कारण वाहनों में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। अलेवा थाना प्रभारी बलबीर ने कहा कि कुछ युवाओं ने चांदपुर गांव के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया था। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवाओं को जाम नहीं लगाने के लिए समझाया तो वह मान गए। इसके बाद सड़क पर पड़े अवरोधकों को हटाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed