{"_id":"608308a98ebc3e8d1d4f3d56","slug":"jind-arrives-at-canter-filled-with-oxygen-cylinders-from-hisar-civil-hospital-administration-asserts-its-right-jind-news-rtk6057345129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से ऑक्सीजन के सिलिंडर से भरा कैंटर पहुंचा जींद, नागरिक अस्पताल प्रशासन ने जताया अपना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से ऑक्सीजन के सिलिंडर से भरा कैंटर पहुंचा जींद, नागरिक अस्पताल प्रशासन ने जताया अपना हक
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचे कैंटर चालक से बातचीत करते सिविल सर्जन तथा एसएमओ। संवाद
- फोटो : Jind
ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर शुक्रवार दोपहर को जींद आए एक कैंटर पर नागरिक अस्पताल प्रशासन ने अपना हक जताया तो चालक ने गैस निजी अस्पतालों की सप्लाई बताया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग उसे राशि देकर अपने यहां गैस की सप्लाई करने के लिए मनाता रहा। काफी जद्दोजहद के बाद कैंटर चालक यहां से निकला और निजी अस्पतालों में गैस की सप्लाई दी।
शुक्रवार को लगभग 12 बजे हिसार से कैंटर चालक सुभाष ऑक्सीजन के सिलिंडर लेकर चला। जींद की सीमा में आने के बाद यहां की पुलिस उसे एसकॉर्ट किया। पुलिस कैंटर को सीधे नागरिक अस्पताल में लेकर आ गई। यहां पर चालक ने कहा कि यह सप्लाई वह निजी अस्पतालों के लिए लेकर आया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल पहुंचे और सप्लाई उन्हें देने के लिए कहा। अस्पताल प्रशासन ने कैंटर चालक को गैस का भुगतान करने के लिए कहा। सिविल सर्जन ने कहा कि नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज दाखिल हैं, जिसकी वजह से उनको ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत है, लेकिन कैंटर चालक बार-बार सप्लाई निजी अस्पतालों को देने की बात कहता रहा। काफी देर बाद जब अस्पताल प्रशासन की नहीं चली तो कैंटर चालक को जाने दिया गया। यहां काफी देर तक पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज ज्यादा दाखिल हैं। पिछले एक सप्ताह से यहां पर प्रतिदिन 100 सिलिंडर ऑक्सीजन के लगते हैं। अस्पताल को ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत है। इसके लिए कैंटर चालक को पूरा भुगतान देने की बात कही लेकिन वह नहीं माना। इसलिए उसे जाने दिया गया।