फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jat Senior Secondary School administration locked its 25 shops

Jind News: जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रशासन ने अपनी 25 दुकानों पर लगाए ताले

Sun, 10 Dec 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jat Senior Secondary School administration locked its 25 shops
जींद। छोटूराम किसान शिक्षा समिति द्वारा चलाए जा रहे जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जाट कॉलेज प्रशासन ने इन संस्थाओं में चल रही 25 दुकानों पर शनिवार को ताले लगा दिए। इसके बाद दुकानदारों ने समिति के खिलाफ नारेबाजी की और जाट कॉलेज प्राचार्य पर उनका रोजगार बंद करने के आरोप लगाए। प्राचार्य ने इन दुकानों पर ताले लगाने का कारण इनका एग्रीमेंट खत्म होना बताया।
विज्ञापन

जींद शहर के बीचोंबीच गुजर रही हांसी ब्रांच नहर के पास पटियाला चौक की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर सर छाेटूराम के नाम से एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एक जाट काॅलेज है। सड़क पर होने के कारण दोनों संस्थाओं ने लगभग 40 दुकानें बना रखी हैं और इनको किराए पर दे रखा है। दोनों संस्थाओं को छोटूराम किसान शिक्षा समिति चलाती है। समिति में विवाद के कारण इसका प्रशासक एसडीएम को लगाया गया है। इसके अलावा अदालत के आदेश पर एक एडहॉक कमेटी का भी गठन किया गया है। इन दुकानों में कई दुकानदार 20-20 साल से किराए पर बैठे हुए हैं तथा अपना कारोबार कर रहे हैं। इन दुकानदारों का समिति के साथ एग्रीमेंट 30 नवंबर तक था, जो खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

बॉक्स
समिति पर लगाए आरोप
दुकानदार सुरेश कुमार, राकेश, मिंटू, सौरभ, रमेश, पालाराम ने बताया कि वह इन दुकानों पर 20-20 साल से भी ज्यादा समय से किराए पर बैठे हैं। समिति द्वारा उनको कोई नोटिस नहीं दिया गया बल्कि शनिवार को अचानक दुकानों पर ताले लगा दिए गए। यह एक प्रकार से दादागिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
काफी दुकानों का समिति के साथ एग्रीमेंट 30 नवंबर को खत्म हो चुका है। जिन लोगों ने किराए पर दुकानें ली हैं, वह खुद दुकान नहीं चला रहे बल्कि पैसे लेकर दूसरे लोगों को दुकान दे दी हैं। किराए में संशोधन और किराया बढ़ाने के लिए कई बार दुकानदारों को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। अब नए सिरे से दुकानदारों के साथ एग्रीमेंट किया जाएगा।

-सौरभ भारद्वाज, प्राचार्य जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
बॉक्स
इस बारे में सोमवार को बैठक करके कोई हल निकाला जाएगा। एडहॉक कमेटी सदस्यों तथा सभी दुकानदारों के साथ बैठक की जाएगी। जो दुकानदार आगे दुकानें लेने के इच्छुक होंगे, उनको दुकानें अलॉट की जाएंगी।
--डॉ. पंकज, एसडीएम एवं प्रशासक छोटूराम किसान शिक्षा समिति
फोटो कैप्शन
09जेएनडी33 : दुकानों पर ताले लगाने के बाद नारेबाजी करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed