फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jat Dharmarth Sabha's controversy increased due to appointment of administrator

Jind News: प्रशासक नियुक्त करने से जाट धर्मार्थ सभा का विवाद बढ़ा

Fri, 01 Mar 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jat Dharmarth Sabha's controversy increased due to appointment of administrator
जींद। जाट धर्मार्थ सभा में प्रशासक की नियुक्ति करने के बाद विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब सभी गुट एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कुछ लोग प्रशासक की नियुक्ति के लिए पूर्व प्रधान देवव्रत ढांडा को जिम्मेदार बता रहे हैं। जबकि देवव्रत ढांडा ने कहा कि वह खुद चाहते थे कि सर्वसम्मति से प्रधान की नियुक्ति हो, पर ऐसा नहीं हो पाया, क्योंकि जिसे सर्वसम्मति से चुना गया था उनका वोट ही नहीं मिला। इसी कारण प्रशासक की नियुक्ति हो गई।
विज्ञापन

कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, प्रवक्ता जगत सिंह रेढू तथा ईश्वर लोहचब ने कहा कि संस्था पर प्रशासक की नियुक्ति बहुत ही गलत हुई है। इसमें हमारे ही कुछ भाइयों ने सोची-समझी चाल चली है। यह सब भाजपा सरकार का किया धरा है। भाजपा ने कुछ लोगों के माध्यम से संस्था पर प्रशासक लगवा दिया। भाजपा का यही मकसद है कि कोई भी संस्था यदि सही दिशा में चल रही हो और प्रगति कर रही हो तो उसको बांट दो, वह अपने आप खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

जगत सिंह रेढू ने कहा कि इसी प्रकार कुछ लोग भाजपा के हाथों में खेल गए और संस्था पर प्रशासक की नियुक्ति हो गई। रेढू ने कहा कि वह खुद संस्था के सदस्य हैं। प्रशासक लगाए गए डॉ. कुलदीप राणा बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही चुनाव करवाएंगे और प्रधान को यह जिम्मेदारी सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडेला खाप के लोगों से माफी मांगें पूर्व प्रधान
जगत सिंह रेढू ने कहा कि पूर्व प्रधान ने पंचायत में कहा था कि वह किसी भी रेढू को संस्था का प्रधान नहीं बनने देंगे। इस संस्था पर समाज के सभी लोगों का बराबर का हक है, इसलिए इस प्रकार का बयान देना निंदनीय है। पूर्व प्रधान को कंडेला खाप से इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed