फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is important to save the country before the party and organization: Sushil Gupta

पार्टी और संगठन से पहले देश बचाना जरूरी : सुशील गुप्ता

Wed, 06 Mar 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
It is important to save the country before the party and organization: Sushil Gupta
जुलाना। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी और संगठन से पहले देश को बचाना जरूरी है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है। कुरुक्षेत्र लोकसभा से देश में बदलाव की शुरुआत होगी। डॉ. सुशील गुप्ता मंगलवार को अपने पैतृक गांव शामलो कलां में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्हाेंने अपने गांव के लोगों से कुरुक्षेत्र लोकसभा में पूरी ताकत झोंकने की अपील की। डॉ. गुप्ता ने कहा कि अपने सभी सगे संबंधियों को चुनाव की तैयारियों में उतार दो। गांव के बेटे की आवाज इस बार लोकसभा में गूंजेंगी। गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाह राज बनाना चाहती है। इसका बड़ा उदाहरण चंडीगढ़ मेयर चुनाव में देखने को मिला। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी भाजपा सरकार को फटकार लगाई। स्वतंत्र एजेंसियों का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी को आप नेताओं के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला, इसके बावजूद आप के नेताओं को जेल में डाला गया है। दिल्ली के सीएम को भी ईडी लगातार समन भेज रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से दूर करना होगा। इसके लिए विपक्ष पूरी तरह तैयार है। देश की जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है और छुटकारा पाना चाहती है। किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसानों को एमएसपी दी जाएगी, लेकिन कोई कमेटी भी गठित नहीं की गई। किसानों पर बरसाई जा रही गोलियों में पंजाब के किसान शुभकरण की मौत हो गई थी। पंजाब सरकार ने शुभकरण के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी और उसकी बहन को सरकारी नौकरी दी लेकिन केंद्र सरकार ने कोई भी सुध नहीं ली है जो भाजपा के किसान विरोधी होने का प्रमाण है। लोकसभा और विधान सभा चुनावों में जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी और गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed