फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Intelligence wing checked the arrangement of cameras in civil hospital

Jind News: खुफिया विंग ने जांची नागरिक अस्पताल में कैमरों की व्यवस्था

Tue, 06 Aug 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Aug 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Intelligence wing checked the arrangement of cameras in civil hospital
05जेएनडी43 : सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद जानकारी हासिल करते खूफिया टीम सदस्य। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को खूफिया विंग की टीम ने कैमरों की व्यवस्था जांची। टीम सदस्यों ने अस्पताल की पुरानी व नई बिल्डिंग में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को जांचा। टीम ने रिपोर्ट तैयार की और इसे मुख्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल 200 बेड का है और यहां नई व पुरानी बिल्डिंग है। नई बिल्डिंग में जहां दस से 12 जगह कैमरे लगे हैं व पुरानी बिल्डिंग में भी कुल 11 कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं। इन कैमरों पर नजर रखने के लिए डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के कमरे में एलईडी स्क्रीने लगाई गई है। कैमरे तो नागरिक अस्पताल के हैं, लेकिन इनके रखरखाव का ठेका दिया गया है। नागरिक अस्पताल में सोमवार को सिक्योरटी ऑडिट टीम पहुंची। टीम ने नई व पुरानी बिल्डिंग का दौरा किया और अपने साथ लाए प्रोफार्मा के अनुसार इन कैमरों की जांच की। टीम के साथ नागरिक अस्पताल के कर्मी भी मौजूद रहे जिन्होंने टीम को जहां-जहां कैमरे लगाए गए हैं वहां की जानकारी दी। टीम पहले सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल से मिली और फिर डाॅ. रमेश पांचाल व डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला से मिलकर कैमरों की व्यवस्था को जांचा। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार सुरक्षा को लेकर नागरिक अस्पताल में सिक्योरिटी ऑडिट किया गया है।

05जेएनडी43 : सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद जानकारी हासिल करते खूफिया टीम सदस्य। संवाद

05जेएनडी43 : सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद जानकारी हासिल करते खूफिया टीम सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed