फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Integrated BSc-MSc Course in Chemistry to Begin at CRSU

Jind News: सीआरएसयू में शुरू होगा केमिस्ट्री में इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी कोर्स

Fri, 05 Jun 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Integrated BSc-MSc Course in Chemistry to Begin at CRSU
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी (केमिस्ट्री) पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसको लेकर एबीवीपी के सतेंद्र ढिल्लों ने सीआरएयू प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी (केमिस्ट्री) कार्यक्रम विज्ञान विषयों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा एकीकृत रूप से प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे समय की बचत के साथ उनकी शैक्षणिक दक्षता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस पाठ्यक्रम में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश के लिए 12वीं में रसायन विज्ञान विषय होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रोहन सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान, अनुसंधान, फार्मास्यूटिकल्स, रासायनिक उद्योग, पर्यावरण विज्ञान और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योग्य युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह नया कोर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार और शोध के नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

इनके अतिरिक्त एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से भविष्य में भी विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, विधि और कौशल विकास से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की है। साथ ही प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और शोध सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed