फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Injured bike rider dies during treatment after being hit by dumper in front of Hameti on Rohtak road

रोहतक रोड पर हमेठी के सामने डंपर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

Fri, 01 Apr 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Injured bike rider dies during treatment after being hit by dumper in front of Hameti on Rohtak road
रोहतक रोड पर हमेठी के सामने से बाइक पर जा रहे बराह खुर्द गांव निवासी नन्हाराम डंपर की चपेट में आने से वीरवार को घायल हो गया था। जिसकी देर सायं को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बराह कलां गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह वीरवार को अपने भाई नन्हा राम के साथ रिश्तेदारी में किशनपुरा जा रहा था। इस दौरान उसके भाई नन्हाराम ने उसको किशनपुरा टी प्वाइंट पर छोड़कर अनाज मंडी की तरफ जाने लगा तो सामने से आ रहे एक डंपर ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। उसको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर वीरवार देर सायं को उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed