{"_id":"678fe61ce13ef8ae100c9d7b","slug":"indefinite-strike-of-hkrn-workers-continues-for-fifth-day-jind-news-c-199-1-jnd1001-128756-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एचकेआरएन कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एचकेआरएन कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। जल सेवाएं मंडल अधिकारी नरवाना के कार्यालय पर एचकेआरएन कर्मियों को कार्यमुक्त करने के विरोध में कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता संदीप सच्चाखेड़ा ने की और संचालन उमेद सिंह ने किया।
उमेद सिंह ने कहा कि एचकेआरएन कर्मियों को जब तक दोबारा से पदों पर लगाकर सेवा सुरक्षा एक्ट से नहीं लगाया जाएगा, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा एक तरफ तो सरकार नए-नए वादे कर रही है कि हमारे शासनकाल में सबसे ज्यादा नौकरी दी है। वहीं दूसरी तरफ सरकार अपने वायदे से मुकर भी रही है चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी बार-बार बयान दे रहे थे कि 1.20 लाख कच्चे कर्मियों को एक कलम से पक्का कर दिया। अब इनको कोई नहीं हटा पाएगा वही सरकार अब अपने वादे से मुकर भी रही है और एचकेआरएन के कर्मचारियों को हटा रही है। इसके कारण कर्मियों के सामने निराशा के बादल छाए हुए हैं कि किस तरह अब अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगे।
जिला चेयरमैन राजवीर श्योकंद का कहना है कि हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन एचकेआरएन कर्मियों के साथ खड़ी है तथा सरकार को कर्मियों को वापस नौकरी पर लेना ही पड़ेगा। क्योंकि सरकार सभी कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी एक्ट में शामिल करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। ब्लॉक नरवाना सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान ईश्वर सच्चाखेड़ा भी धरने को समर्थन के लिए पहुंचे। उन्होंने भी कर्मियों को आश्वासन दिया की उनकी लड़ाई में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा उनके साथ खड़ा है और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 व 16 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र में धरना दिया जाएगा व कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा। इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ से राजवीर खटकड़, रोडवेज से प्रदीप शर्मा, राज्य उपप्रधान राजिंदर शर्मा, मास्टर सतबीर सिंह रिटायर्ड, रलदू राम, उमेद, जगतार, बंटी, सतीश कुमार, राजेंद्र, सत्यवान, वीरेंद्र, सोमपाल मौजूद रहे।