फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Increased risk of dengue and malaria spread in Haqiqat Nagar

Jind News: हकीकत नगर में डेंगू और मलेरिया फैलने का बढ़ा खतरा

Sun, 07 Jul 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Increased risk of dengue and malaria spread in Haqiqat Nagar
06जेएनडी20: हकीकत नगर की गलियों में खड़ा सीवरेजयुक्त गंदा पानी। संवाद
जींद। स्वास्थ्य विभाग एक तरफ लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाने के लिए जागरूक कर रहा है तो दूसरी तरफ अधिकारियों की लापरवाही के कारण पटियाला चौक स्थित हकीकत नगर में एक सप्ताह से सीवर के पानी की निकासी नहीं होने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

कॉलोनी में सीवर के पानी की निकासी नहीं होने से मच्छर पैदा हो रहे हैं। इसके अलावा उठने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस समस्या को लेकर लोगों ने वार्ड पार्षद व अधिकारियों से मुलाकात की, मगर उनकी सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने चेताया कि शीघ्र ही समस्या का निदान नहीं किया गया तो ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

हकीकत नगर निवासी सुनील, सुभाष, सतपाल, विक्की, संजय, सरोज, विद्यावती, अनीता, विजय, हरिओम ने बताया कि कॉलोनी की गलियों में एक सप्ताह से सीवर का पानी भरा हुआ है। दो बार बारिश भी हो चुकी है, लेकिन पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पानी भरने से डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि आएगी तो मौके पर कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद।

06जेएनडी20: हकीकत नगर की गलियों में खड़ा सीवरेजयुक्त गंदा पानी। संवाद

06जेएनडी20: हकीकत नगर की गलियों में खड़ा सीवरेजयुक्त गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed