{"_id":"6a490a01cb908ea39e0054cd","slug":"inauguration-ceremony-of-inner-wheel-club-jind-united-held-jind-news-c-199-1-sroh1009-156181-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इनर व्हील क्लब जींद यूनाइटेड का स्थापना समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इनर व्हील क्लब जींद यूनाइटेड का स्थापना समारोह आयोजित
Sun, 05 Jul 2026 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी03: इनर व्हील क्लब जींद यूनाइटेड के स्थापना समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पहनाया
जींद। इनर व्हील क्लब जींद यूनाइटेड का स्थापना समारोह शहर के उत्सव होटल में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव नैंसी बत्रा ने किया। समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष कविता आहूजा ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा मंजू मानव को कॉलर पहनाकर चार्टर सौंपा और नई कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से दायित्व ग्रहण कराया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष मंजू मानव, पूर्व अध्यक्ष कविता आहूजा, उपाध्यक्ष रेनू जैन, सचिव नैंसी बत्रा, कोषाध्यक्ष नीना गेरा, आईएसओ वंदना गुप्ता तथा जिला प्रैस प्रवक्ता की जिम्मेदारी अंजना रेढू को मिली। सभी पदाधिकारियों को लिखित दायित्व पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया।
पूर्व अध्यक्ष कविता आहूजा ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब की गतिविधियों में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं नीना गेरा ने स्मृति चिह्न भेंट कर कविता आहूजा को उनके सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू मानव ने कहा कि वह अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने क्लब की सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह में इस वर्ष क्लब से जुड़े नए सदस्यों का मंच पर परिचय कराया गया। साथ ही उन्हें इनर व्हील क्लब के उद्देश्य, सेवा गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों की जानकारी दी गई।