फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the competition, the javelin thrown by Annu fell the farthest

Jind News: स्पर्धा में अन्नू का फेंका भाला सबसे दूर जाकर गिरा

Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
In the competition, the javelin thrown by Annu fell the farthest
25जेएनडी04: भाला फेंक प्रतियोगिता में दमखम दिखाती छात्रा। संवाद - फोटो : udhampur
जींद। राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इमसें मुख्यातिथि के तौर पर सेवानिवृत प्राचार्य पुष्पलता ने शिरकत की। जबकि अध्यक्षता प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने की। उन्होंने छात्राओं को खेल-कूद की महत्ता की जानकारी दी। छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल संयोजक डॉ. राजेश बूरा व कॉलेज स्टाफ ने अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में काफी बेस्ट एथलेटिक्स रहीं।
विज्ञापन

पुष्पलता ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उनको आगे लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। जीत से बेशक सीख मिले न मिले लेकिन हारने वाली टीम को अपनी कमियों को पता चलता है। हार से निराश नहीं हो बल्कि अपनी कमियों को दूर कर भविष्य में अच्छी तैयारी से खेल की जीत हासिल करें। उन्होंने कहा कि खेलों से भी छात्र आगे बढ़ सकते है।
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नु ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय व निक्कू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका ने प्रथम, काफी ने द्वितीय व स्वीटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में खुशी ने प्रथम, काफी ने द्वितीय व निक्कू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम, रवीना ने द्वितीय व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में काफी ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में काफी ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय तथा स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 200 मीटर रिले रेस में काफी ने प्रथम, राखी ने द्वितीय व संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी दौड़ में सरोज ने प्रथम, कलावती ने द्वितीय और ओमपति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लैग रेस में स्वाति ने प्रथम, काफी ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला स्टाफ रेस में अनिता ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय तथा दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ श्रेणी पुरुष कर्मचारी रेस में पवन ने प्रथम, अनिल ने द्वितीय व संजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में काफी ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉग जंप प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और अन्नु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिक चेयर में सेवानिवृत प्राचार्य डाॅ. आरसी जैन विजेता रहे।

25जेएनडी04: भाला फेंक प्रतियोगिता में दमखम दिखाती छात्रा। संवाद

25जेएनडी04: भाला फेंक प्रतियोगिता में दमखम दिखाती छात्रा। संवाद- फोटो : udhampur

25जेएनडी04: भाला फेंक प्रतियोगिता में दमखम दिखाती छात्रा। संवाद

25जेएनडी04: भाला फेंक प्रतियोगिता में दमखम दिखाती छात्रा। संवाद- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed