{"_id":"6aa2f4cb3b31d033a10392ee","slug":"if-you-do-not-regularize-the-connection-you-will-have-to-pay-up-to-jind-news-c-199-1-sroh1009-160050-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कनेक्शन नियमित नहीं कराया तो 11500 रुपये तक देने पडेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कनेक्शन नियमित नहीं कराया तो 11500 रुपये तक देने पडेंगे
विज्ञापन
10जेएनडी19: अवैध कनेक्शन को वैध करवाने की शहरवासियों को जानकारी देते हुए विभाग के कर्मचारी। स्र
जींद। पेयजल और सीवरेज का कनेक्शन अभी तक नियमित नहीं कराया है तो उपभोक्ताओं के लिए इसे वैध कराने का मौका है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जींद समेत जिले के पांचों शहरों में घर-घर जाकर अनियमित कनेक्शनों को नियमित करने का अभियान शुरू किया है।
अभियान की अवधि में कनेक्शन नियमित कराने पर मौके पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि बाद में कनेक्शन कटने पर दोबारा कनेक्शन लेने के लिए करीब 11,500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। विभाग की टीमें जींद, नरवाना, जुलाना, सफीदों और उचाना में पहुंचकर घरों के पेयजल और सीवरेज कनेक्शनों की जांच कर रही हैं। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन नियमित नहीं हैं, उनकी जानकारी मौके पर ही ऑनलाइन दर्ज कर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को कार्यालयों और अन्य जगहों के चक्कर लगाने से भी राहत मिल रही है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार डॉ. रणधीर मताना ने बताया कि विभाग की ओर से यह सुविधा फिलहाल विशेष अभियान के तहत दी जा रही है। उपभोक्ताओं को इसका लाभ उठाकर अपने कनेक्शन नियमित करा लेने चाहिए। उन्होंने बताया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत नियमितीकरण की राशि एकमुश्त लेने के बजाय पेयजल बिल में 10 रुपये की मासिक किस्त के रूप में जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
समय निकलने पर कट सकता है कनेक्शन
मताना के अनुसार, अभियान समाप्त होने के बाद अनियमित कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे कनेक्शन काटे जाने के बाद उपभोक्ता को नया कनेक्शन लेने के लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ेगा। इससे बचने के लिए विभाग ने लोगों से समय रहते कनेक्शन नियमित कराने की अपील की है।
बाक्स
अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ऑटो रिक्शा से मुनादी करवाई जा रही है। इसके अलावा पंपलेट और पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। विभाग की टीमें कनेक्शन नियमित कराने के साथ लोगों को पानी की बचत के लिए भी प्रेरित कर रही हैं। नलों पर टेप लगाने और पानी व्यर्थ न बहाने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
-- भानु प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अभियंता जींद।
फोटो कैप्शन
10जेएनडी19: