फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If justice is not given, employees will protest

Jind News: न्याय नहीं मिला तो कर्मचारी करेंगे आंदोलन

Mon, 07 Oct 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 07 Oct 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
If justice is not given, employees will protest
बैठक में भाग लेतीं हरियाणा कर्मचारी महासंघ की महिला सदस्य। संवाद
जींद। पिंडारा गांव के निकट बस स्टैंड के वर्कशॉप में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी महासंघ 1004 के यूनियन कार्यालय में बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी व सुपरवाइजर संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। कर्मचारियों ने मृतक कर्मचारी लक्ष्मी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जींद जिला प्रधान सुनीता देवी ने की। बैठक में राज्य की प्रधान सुशीला ढांडा, महासचिव कृष्णा देवी, उपप्रधान राजबाला व गीता देवी ने कहा कि यदि सरकार द्वारा दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों को सजा नहीं दी जाती है और मृतक महिला कर्मचारी को न्याय नहीं मिलता है तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे, जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। कर्मचारियों की ओर से प्रशासन को दस अक्टूबर तक का समय दिया गया है। साथ ही बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया। बै ठक में मुख्य रूप से हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश मुख्य संगठन सचिव अनूप लाठर ने शिरकत की, जिन्होंने मृतक महिला कर्मचारी को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण रूप से साथ देने व संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर शीलवती, गीता, पिंकी, सुनीता ,कमलेश, कांता, सरोज, अनीता, सुषमा यादव, नीतीश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed