फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If drivers and conductors are seen without uniform in buses, action will be taken

Jind News: बसों में चालक-परिचालक बिना वर्दी दिखे तो होगी कार्रवाई

Mon, 04 Nov 2024 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
If drivers and conductors are seen without uniform in buses, action will be taken
03जेएनडी04-बस में वर्दी पहने ड्यूटी करते हुए रोडवेज परिचालक। संवाद
जींद। रोडवेज बसों में अब खाकी वर्दी में चालक-परिचालक ड्यूटी करते नजर आएंगे। चालक-परिचालकों को अब ड्यूटी के दौरान वर्दी पहननी जरूरी होगी। यदि कोई चालक-परिचालक ड्यूटी के दौरान वर्दी पहने नहीं मिला तो उन पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, यह निर्देश मुख्यालय ने शुरू से ही दिए हुए हैं, लेकिन अनिल विज के परिवहन मंत्री बनने के बाद अधिकतर चालक-परिचालक वर्दी में ड्यूटी करते हुए नजर आने लगे हैं। इसको लेकर मुख्यालय और रोडवेज महाप्रबंधक भी बार-बार निर्देश देते रहते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद रोडवेज में काफी बदलाव नजर आने लगा है। अब रोजाना चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारी वर्दी में ड्यूटी करते दिखाई देते हैं। इस बार मंत्रिमंडल में परिवहन विभाग अनिल विज को सौंपा गया है। उसके बाद से ही रोडवेज में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों को मंत्री का डर रहता है कि कहीं वे डिपो में आकर या कहीं बीच रास्ते उन पर छापेमारी न कर दें। इसको लेकर चालक-परिचालक अक्सर वर्दी में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले अधिकतर चालक-परिचालक अपनी मनमानी करते हुए सिविल कपड़ों में ड्यूटी करते नजर आते थे। उन्हें किसी भी अधिकारी या मंत्री का डर नहीं था, लेकिन अब अधितकर चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारी वर्दी में ड्यूटी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

साल में दो बार मिलता है वर्दी भत्ता

डिपो में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार की तरफ से साल में दो बार वर्दी भत्ता देना होता है। यह भत्ता गर्मियों और सर्दियों के मौसम में दिया जाता है, ताकि कर्मचारी मौसम अनुसार वर्दी सिलवा सके। प्रत्येक कर्मचारी को सरकार की तरफ से वर्दी के तौर पर 1100 रुपये दिए जाते हैं, जो साल में 2200 रुपये देने का प्रावधान है। इन 1100 रुपये में कर्मचारी को वर्दी सिलवाने के लिए कपड़ा भी खरीदना होता है और उसके बाद सिलवाने के बाद टेलर को फीस भी देनी होती है।

बॉक्स

बकाया वर्दी भत्ता दे सरकार

सरकार ने पिछले तीन-चार साल से रोडवेज कर्मचारियों को वर्दी भत्ता नहीं दिया है। इसलिए सरकार को बकाया वर्दी भत्ता जल्द देना चाहिए। वर्दी अलांउस भी बेहद कम है। मात्र 1100 रुपये में कपड़ा खरीदकर वर्दी सिलवाई नहीं जा सकती। इसलिए सरकार को चाहिए कि वर्दी अलांउस बढ़ाया जाए।


-संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ

वर्जन

रोडवेज निदेशालय की तरफ से पहले ही कर्मचारियों को वर्दी पहनकर ड्यूटी करने के आदेश हैं। हालांकि बार-बार कर्मचारियों को निर्देश भी दिए जाते हैं। जांच के दौरान कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर बिना वर्दी के मिलता तो उस पर जुर्माना भी लगाया जाता है।

-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed