फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   I looked around with my mouth wide open...my engagement party did not come, this poem made me laugh a lot.

Jind News: देखा मुंह बाएं बाट...म्हारे सगाई आला ना आया रे कविता ने खूब हंसाया

Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
I looked around with my mouth wide open...my engagement party did not come, this poem made me laugh a lot.
फोटो 28जेएनडी23-ब्राह्मण धर्मशाला में हुए कवि सम्मेलन में पहुंचे कवि को सम्मानित करते हुए। स्रो
उचाना। ब्राह्मण धर्मशाला में पंडित नेकीराम विचार मंच के अध्यक्ष रघुवीर सरपंच की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मण सभा चौबीसी के प्रधान अनिल शर्मा के पुत्र गोविंद अत्री ने शिरकत की। मंच संचालन कवि डॉ. जगदीप राही, शीशपाल शास्त्री, मा. रामप्रसाद ने किया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में 17 साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं का प्रभावशाली काव्य पाठ किया। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि नरेंद्र अत्री संतोषी ने कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों पर आधारित अपनी हरियाणवी हास्य-व्यंग्य कविता देखा मुंह बाएं बाट, म्हारे सगाई आला ना आया रे प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब हंसाया और साथ ही समाज को गंभीर संदेश भी दिया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष प्रो. जगबीर दुहन ने सभी कवि-कवयित्रियों का अभिनंदन किया। उन्होंने सभी रचनाकारों का परिचय रोचक अंदाज में प्रस्तुत कर श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा हरियाणवी साहित्य को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि चंद्रपाल ने अपनी कविता से माता-पिता की सेवा, गुरु ओम ने जीवन के वास्तविक सत्य को स्वीकार करने की प्रेरणा दी। सत्यदेव ने साहित्य में निहित गहन ज्ञान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed