{"_id":"6803fc9b606d9de05901759a","slug":"husband-attacked-wife-with-a-sharp-weapon-jind-news-c-199-1-sroh1006-133337-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पति ने पत्नी पर किया तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पति ने पत्नी पर किया तेजधार हथियार से हमला
Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक क्षेत्र स्थित जोगेंद्र नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पति-पत्नी के बीच पिछले तीन साल से अदालत में तलाक का मामला चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जोगिंद्र नगर निवासी महिला पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति संदीप के साथ कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। 17 अप्रैल दोपहर बाद संदीप घर में घुस गया और कहने लगा कि उसने उसके खिलाफ गवाही दी है। इसी रंजिश में संदीप ने पूनम पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि संदीप उसके कानों की दो जोड़ी बाली और 20 हजार रुपये भी ले गया। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ हमला करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।