फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HTET today, 4162 candidates will appear for the exam

Jind News: एचटेट आज, 4162 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 02 Dec 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
HTET today, 4162 candidates will appear for the exam
01जेएनडी06-गोहाना रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय, जहां एचटेट परीक्षा का केंद्र बनाया है। संवाद
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित एचटेट (हरियाणा पात्रता परीक्षा) परीक्षा शनिवार को होगी। पहले दिन लेवल-3 की परीक्षा 14 केंद्रों पर होगी, जिसमें 4162 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल रहित व शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए 900 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 11-11 पुलिस जवान तैनात होंगे, जिनमें दो महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल होंगी। पेट्रोलिंग में दो डीएसपी, पांच एसएसओ, तीन इंस्पेक्टर, दस राइडर और पांच पीसीआर की गाडिय़ां, जिसमें तीन जवान प्रत्येक गाड़ी में तैनात होंगे। इसके अलावा सीआईए स्टाफ और डिटेक्टिव स्टाफ भी पैट्रोलिंग करेंगे। इनके अलावा परीक्षा में लगे प्रशासनिक और राजपत्रित अधिकारियों के साथ सुरक्षा हेतु प्रत्येक के साथ 2-2 पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है, जिसमें सुबह नौ से सायं छह बजे तक 200 मीटर के दायरे के किसी भी अनजान व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के आसपास नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं 500 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। शनिवार को लेवल-3 की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी जबकि रविवार को सुबह के सत्र में लेवल-2 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी 20 केंद्रों पर कुल 6083 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन होगा। जिसमें आठ परीक्षा केंद्रों पर 2220 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शनिवार को सायं के सत्र में अभ्यर्थी 12 बजकर 50 मिनट से दो बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करेंगे। इसी प्रकार परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल फोन और अन्य किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जा सकेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व जैमर लगा दिए गए हैं। वहीं अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाएं जाएंगे। इसको लेकर रूट मैप भी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा और 4162 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन


132

दालमवाला पब्लिक स्कूल, दालमवाला


310

दालमवाला पब्लिक स्कूल, दालमवाला


310

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, अमरहेड़ी रोड


310

गोपाल विद्या मंदिर स्कूल, भिवानी रोड


310

राजकीय महाविद्यालय, गोहाना रोड



310

राजकीय महाविद्यालय, गोहाना रोड



310

राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिफेंस कॉलोनी
310

गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, मनोहपुर गांव के पास

310

हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानी तालाब के पास

310

हिंदू कन्या महाविद्यालय, बाल भवन रोड


310

होली हर्ट हाई स्कूल, सेक्टर-11, विजय नगर


310

इंडस पब्लिक स्कूल, विजय नगर



310

इंडस पब्लिक स्कूल, विजय नगर



310

पुलिस ने बनाया कंट्रोल रूम

जिला पुलिस ने एचटेट को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के संबंध में पुलिस के कंट्रोल रूम में संपर्क किया जा सकता है। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 01681245711, 8814011525, डीएसपी मुख्यालय जोगेंद्र सिंह 8814000501, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर जितेंद्र सिंह 8814011505, सीआईए इंचार्ज जींद 8814011510, डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज 8814011558 पर कॉल कर सकते है।


परीक्षा को लेकर तैयारियां कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। शनिवार को सायंकालीन सत्र में परीक्षा होगी।

--मोहम्मद इमराज रजा, डीसी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed