फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   How are you, Lala? If you want to live, give me 50 lakh rupees.

Jind News: क्या हाल है लाला, यदि जिंदगी चाहता है तो 50 लाख रुपये दे

Mon, 15 Dec 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
How are you, Lala? If you want to live, give me 50 lakh rupees.
14जेएनडी14: दुकान के शीशे पर गोली लगने का निशान। संवाद।
नरवाना। रेलवे रोड स्थित अपोलो चौक पर जैन कपड़े की दुकान पर रविवार दोपहर में दिनदहाड़े एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकान मालिक नरेश जैन को 50 लाख रुपये की फिरौती की पर्ची थमा दी। फायरिंग से बाजार में अफरातफरी मच गई। पर्ची में तीन दिन के भीतर रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। गोली चलने की घटना की सूचना मिलते ही सीआईए व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगालने में जुट गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक और कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक से मुलाकात की। उन्होंने सीसीटीवी में कैद पूरी घटना को देखा। दुकान मालिक नरेश जैन ने बताया कि वह दुकान के अंदर वॉशरूम गए थे। जब वह बाहर काउंटर पर पहुंचे तो बदमाश पहले से उनका इंतजार कर रहे थे। एक बदमाश ने उन्हें एक पर्ची थमा दी। इस पर्ची के देते ही बदमाश ने एक राउंड फायर किया जो दुकान के शीशे पर लग गई।
विज्ञापन

वारदात के समय जैन की पोती भी दुकान में मौजूद थी। करीब दो साल पहले भी फिरौती मांगी गई थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। उन्होंने कहा कि 52 वर्षों से वह शहर में व्यापार कर रहे हैं और किसी से कभी कोई रंजिश नहीं रही। इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची में लिखा गया क्या हाल है लाला, यदि अपनी जिंदगी चाहता है तो 50 लाख रुपये दे। तेरे पास तीन दिन का समय है। अभी तो सिंपल गोली चली है, अगली गोली सीधे सीने पर लगेगी।
इंसेट
बाजारों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और विशेष पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेलवे रोड और आसपास के बाजारों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया गया है कि बदमाश बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। व्यापारियों ने एकजुट होकर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इंसेट
दुकान मालिक की पत्नी ने मंत्री से रोते हुए गुहार लगाई
मंत्री के सामने हाथ जोड़कर मदद के लिए दुकान मालिक की पत्नी ने रोते हुए गुहार लगाई। इस पर मंत्री बेदी ने नीलम के सर पर हाथ रखकर चुप करवाया और कहा की घबराने की जरूरत नहीं है। नरवाना का हर परिवार उनका परिवार है। किसी को कुछ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर एक-एक मिनट की रिपोर्ट में लेता रहूंगा और सभी अधिकारियों को मामले में सख्ती से कार्रवाई के सख्त निर्देश दे दिए हैं।
0

वर्जननरवाना में 50 लाख की फिरौती मांगने व हवाई फायर करने के आरोपी की पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही पहचान कर ली है। आरोपी की पहचान बेलरखां गांव निवासी अनूप के तौर पर हुई है। आरोपी पर उचाना व हिसार जिले में लूट और फायरिंग समेत पांच मामले दर्ज हैं। बाइक पर सवार होकर दो आरोपी आए थे। दुकान में अकेला अनूप ही गया और फिरौती मांगने की पर्ची देकर फायरिंग की। इसके बाद कुछ ही दूरी पर बाइक लिए दूसरा आरोपी खड़ा था। घटना के बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। अभी तक दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो पाई। -कुलदीप सिंह एसपी जींद।




वर्जन

प्रदेश सरकार हर व्यापारी, कर्मचारी, दुकानदार और आम नागरिक के साथ है। किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं दिया जाएगा। चाहे अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका ठिकाना सिर्फ जेल होगा। जैन मेरे परिवार जैसे हैं। हमेशा से समाजसेवा में आगे रहे हैं। -कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री प्रदेश सरकार।

14जेएनडी14: दुकान के शीशे पर गोली लगने का निशान।  संवाद।

14जेएनडी14: दुकान के शीशे पर गोली लगने का निशान। संवाद।

14जेएनडी14: दुकान के शीशे पर गोली लगने का निशान।  संवाद।

14जेएनडी14: दुकान के शीशे पर गोली लगने का निशान। संवाद।

14जेएनडी14: दुकान के शीशे पर गोली लगने का निशान।  संवाद।

14जेएनडी14: दुकान के शीशे पर गोली लगने का निशान। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed